Uncategorized

*बल्ला लोहे का तो नहीं?” अभिषेक शर्मा की आंधी में उड़ा न्यूजीलैंड, मैच के बाद हुआ बैट चेक*….. *14 गेंदों पर दूसरा सबसे तेज अर्धशतक पूरा किया अभिषेक शर्मा ने छक्के चौकों की हुई वारिश की*…… .*(देखे वीडियो)* ….*20 गेंदों में 68 रन का तूफान! अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी के बाद न्यूजीलैंड ने चेक किया बल्ला* ………. .*अभिषेक शर्मा का कहर: 10 ओवर में मैच खत्म, कीवी खिलाड़ी बल्ला देखने को मजबूर बल्ला कही लोहे का नहीं* …… *




रिपोर्ट :यश पांडे

बल्ला लोहे का तो नहीं अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी के बाद कीवी खिलाड़ियों ने किया बैट चेक

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने ऐसा तूफान मचाया कि कीवी खिलाड़ी भी हैरान रह गए। यह मुकाबला 25 जनवरी को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।

देखे अभिषेक शर्मा के शानदार स्ट्रोक्स

देखे वीडियो

 

 

न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 154 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने महज 10 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा, जिन्होंने विस्फोटक अंदाज़ में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 20 गेंदों में 68 रन ठोक डाले। उनकी पारी का स्ट्राइक रेट रहा चौंकाने वाला 340।

अपनी इस तूफानी पारी में अभिषेक शर्मा ने 7 चौके और 5 छक्के जड़े। खास बात यह रही कि उन्होंने महज 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो भारत के लिए टी20 क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है।

कीवी खिलाड़ियों ने किया बैट चेक

मैच समाप्त होने के बाद एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब न्यूजीलैंड के डिवोन कॉन्वे और जैकब डफी अभिषेक शर्मा का बल्ला चेक करते नजर आए। इस पल की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बैट चेक के दौरान अभिषेक शर्मा मुस्कुराते हुए दिखाई दिए, मानो उनकी बल्लेबाजी ने खुद विरोधियों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया हो।

अभिषेक शर्मा की यह पारी न सिर्फ मैच का रुख पलटने वाली साबित हुई, बल्कि यह भी साबित कर गई कि भारतीय टीम को एक और विस्फोटक बल्लेबाज मिल चुका है।





Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!