*मामा शिवराज सिंह चौहान के दादा बनने पर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने दी शुभकामनाएं*…….. ,…….*करोड़ों लाडली बहनों के जीवन में मामा शिवराज सिंह चौहान जी ने किया है उजाला*






मामा शिवराज सिंह चौहान के दादा बनने पर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने दी शुभकामनाएं….
एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं
रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दादा बनने पर प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कमल पटेल ने कहा कि किसी भी परिवार में बेटी का जन्म होना अत्यंत सौभाग्य का विषय होता है, यह घर में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है।

उन्होंने कहा कि “शिवराज सिंह चौहान मामा जी ने अपने कार्यकाल से लेकर आज केंद्रीय कृषि मंत्री बनने तक लगातार लाड़ली बहना योजना के माध्यम से लखपति दीदी योजना से देख प्रदेश की लाखों करोड़ों बहनों के जीवन में उजाला लाने का कार्य किया है। आज उनके परिवार में लाडली लक्ष्मी का आगमन हुआ है, यह हम सभी के लिए प्रसन्नता का विषय है।”
कमल पटेल ने आगे कहा कि मातृशक्ति के सशक्तिकरण के लिए शिवराज सिंह चौहान का योगदान अविस्मरणीय है और हम सभी मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कल शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान बेटी के पिता बने है उनके यहां बिटिया का जन्म हुआ है पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने पूरे परिवार को शुभकामनाएं दी है
उन्होंने लड़की बिटिया के स्वस्थ, सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पूरे परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।










