*वीर के वीर राम के राम” कार्यक्रम में संयम शतम में हुई 108 दीक्षाओं के परिजनों का मुंबई साधुमार्गी जैन संघ द्वारा किया गया भव्य अभिनंदन*…. *जीतो अपैक्स के चेयरमैन पृथ्वीराज कोठारी मुंबई का विश्व नवकार दिवस की सफलता हेतु श्री साधुमार्गी जैन संघ मुंबई द्वारा किया अभिनंदन*


“वीर के वीर राम के राम” कार्यक्रम में 108 दीक्षाओं के परिजनों का भव्य अभिनंदन
रिपोर्ट:यश पांडे








“वीर के वीर राम के राम” कार्यक्रम में संयम शतम में हुई 108 दीक्षाओं के परिजनों का मुंबई संघ द्वारा किया गया भव्य अभिनंदन।।
जीतो अपैक्स के चेयरमैन उदारमना पृथ्वी सम अटल पृथ्वीराज कोठारी मुंबई का विश्व नवकार दिवस की सफलता हेतु श्री साधुमार्गी जैन संघ मुंबई द्वारा किया अभिनंदन।।
रिपोर्ट:यश पांडे

:- श्री साधुमार्गी जैन संघ मुंबई द्वारा आयोजित “”वीर के वीर राम के राम”” कार्यक्रम में 18 जनवरी 2026 को सभा में जीतो अपैक्स के चेयरमैन माननीय, उदारमना पृथ्वी अनुरूप अटल पृथ्वीराज कोठारी द्वारा आचार्य भगवन १००८ श्री रामलाल जी म.सा. एवं उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनिजी म.सा. की सद प्रेरणा एवं महिमा का बखान सारगर्भित शब्दों में गौरवशाली – गरिमामय अवसर पर किया गया।
“नौ – चार जपो नवकार” विश्व नवकार दिवस की वैश्विक सफलता के लिए आप श्री जी का आत्मिक अभिनंदन मुंबई संघ द्वार किया गया
बताया कि हम सभी को मिलकर जन जन को जोड़कर पूरे विश्व में नवकार महामंत्र की महिमा का गुणगान करवाना है, वैश्विक स्तर पर 2 या 3 बर्ष तक सतत् करने पर मंत्रालय से इस दिवस को “विश्व नवकार दिवस” के रूप में घोषित किया जा सकेगा।
साथ ही संघ सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले महेश नाहटा नगरी एवं संपत रांका मुंबई ने खिरकिया से पहुँचे आशीष समदड़िया,नयन विनायक्या एवं कार्तिक चोरड़िया का परिचय जीतो चेयरमैन कोठारी से करवाया साथ ही वीर परिजनों एवं कोठारी का सम्मान करने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ,मूल में हरसूद की बेटी स्वरूपचंद सांड,हरकचंद सांड की कजिन बहन एवं संदीप, पंकज,पुनीत,प्रणय सांड की बुआजी मुंबई में ब्लड बैंक संचालक ऊषा (ताई) ख़ाबिया एवं फूफाजी खाबिया ग्रुप के चेयरमैन,हमेशा सामाजिक धार्मिक सामाजिक कार्यों में अग्रणी,उत्साही किशोर खाबिया का भी सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस गौरवशाली क्षण के साक्षी श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गांधी,महामंत्री सुरेशजी बच्छावत,कोषाध्यक्ष राजेश बच्छावत नेपाल, राष्ट्रीय महिला समिति अध्यक्ष चंचल सांखला दुर्ग,युवा संघ अध्यक्ष सुमित बम जयपुर,मुंबई के बिल्डर उमराव सिंग ओस्तवाल,सीए गौतम रांका,अशोक सुराना,उद्योगपति पारसमल चपलोद, सुंदर,नरेंद्र बोथरा,इंदौर के उद्योग पति चित्रेश मेहता,अनिल कटारिया बेंगलुरु के उद्योगपति विमल सिपानी,किशोर कर्णावट,संजय सांड तथा मुंबई संघ एवं राष्ट्रीय वर्तमान,पूर्व पदाधिकारियों गुरुभक्तों की गरिमामय उपस्थिती ने कार्यक्रम को द्विगुणित कर दिया।




