*वरिष्ठ समाजसेवी अजय साकल्ले की माताजी गायत्री देवी का निधन ब्राह्मण समाज में शोक*


वरिष्ठ समाजसेवी अजय साकल्ले की माताजी गायत्री देवी का निधन, ब्राह्मण समाज में शोक
रिपोर्ट:यश पांडे
खिरकिया।
सर्व ब्राह्मण समाज एवं नार्मदीय ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री अजय साकल्ले की माताजी, स्वर्गीय श्री रेवा शंकर साकल्ले की धर्मपत्नी श्रीमती गायत्री देवी का आज सुबह 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही ब्राह्मण समाज में शोक की लहर फैल गई।
समाज के वरिष्ठजनों, गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने सोशल मीडिया एवं व्यक्तिगत रूप से शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
उल्लेखनीय है कि श्री अजय साकल्ले के पिता स्वर्गीय श्री रेवा शंकर साकल्ले को ब्राह्मण समाज में उनके उल्लेखनीय सामाजिक योगदान एवं सेवाभाव के लिए आज भी सम्मानपूर्वक स्मरण किया जाता है। गायत्री देवी का जीवन सादगी, संस्कार एवं पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक रहा।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।




