मध्य प्रदेश

*पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के माध्यम से खिरकिया की ज्वलंत समस्याएं सरकार तक*…….. *मेडिकल सुविधा बस स्टैंड खेल मैदान सहित कई मांगो को लेकर* *पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने सहता सरलता के साथ खिरकिया के विकास कार्य होने का आश्वाशन दिया* *खिरकिया नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा ने पूर्व मंत्री कमल पटेल के माध्यम से मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार से खिरकिया के विकास कार्यों की मांग की*

 

 

 

पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल की सक्रिय पहल से खिरकिया की जनसमस्याएं कैबिनेट मंत्री तक पहुंचीं

रिपोर्ट:यश पांडे

 

खिरकिया।
खिरकिया नगर की ज्वलंत जनसमस्याओं को लेकर नगर पालिका परिषद खिरकिया के अध्यक्ष श्रीमती इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के नेतृत्व में एक विस्तृत मांग-पत्र पूर्व कृषि मंत्री एवं क्षेत्र के लोकप्रिय जननेता श्री कमल पटेल के माध्यम से माननीय कैबिनेट मंत्री एवं हरदा जिला प्रभारी मंत्री श्री विश्वास सारंग को सौंपा गया।

पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने सदैव की तरह जनहित से जुड़े विषयों को गंभीरता से लेते हुए खिरकिया नगर की समस्याओं को शासन के उच्च स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया। उनकी सक्रियता और संवेदनशीलता से यह स्पष्ट हुआ कि वे आज भी क्षेत्र के विकास और नागरिकों की सुविधाओं के लिए निरंतर समर्पित हैं।

मांग-पत्र में लगभग 40 हजार की आबादी वाले खिरकिया नगर की मूलभूत आवश्यकताओं की ओर ध्यान आकर्षित किया गया। उल्लेख किया गया कि हरसूद विस्थापन के पश्चात क्षेत्र की जनसंख्या में तेज़ी से वृद्धि हुई है, किंतु उस अनुपात में बुनियादी सुविधाओं का विकास नहीं हो सका।

 

प्रमुख मांगों में खिरकिया नगर में बस स्टैंड हेतु भूमि आवंटन व राशि स्वीकृति, खेल मैदान एवं स्टेडियम निर्माण, बढ़ती जनसंख्या के अनुरूप स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार तथा लंबे समय से लंबित सिविल अस्पताल की स्वीकृति शामिल रही।

इसके साथ ही नागरिकों को रजिस्ट्री कार्य हेतु 35 किलोमीटर दूर हरदा जाना पड़ता है, जिससे राहत दिलाने के लिए खिरकिया में रजिस्ट्रार कार्यालय खोलने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक की शीघ्र नियुक्ति, तथा नगर पालिका के जर्जर फायर फाइटर वाहन के स्थान पर नया वाहन उपलब्ध कराने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।

मांग-पत्र में नगर की रिक्त शासकीय भूमि नगर पालिका को हस्तांतरित करने, छीपाबड़ सरोवर तालाब के सौंदर्यीकरण, गोमुख मंदिर क्षेत्र में आदिवासी एवं मध्यम वर्गीय परिवारों हेतु सामुदायिक भवन निर्माण, एवं ऐतिहासिक महाराणा प्रताप चौराहे के सौंदर्यीकरण हेतु राशि स्वीकृति का विषय भी शामिल रहा।

पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने सरल, सहज एवं संवेदनशील भाव के साथ सभी मांगों को सुना और खिरकिया नगर के विकास कार्यों को शीघ्र गति देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि खिरकिया के विकास से जुड़े मुद्दों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा ने विश्वास व्यक्त किया कि पूर्व मंत्री कमल पटेल के प्रभावी मार्गदर्शन और पहल से माननीय कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेंगे, जिससे खिरकिया नगर के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!