मध्य प्रदेश

*करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर हरदा पहुंचे*….. *(देखे वीडियो)* *बड़ी संख्या में दूर दूर से करणी सेना के जनक्रांति न्याय आंदोलन में पहुंच रहे लोग*




करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर पहुंचे हरदा, जनक्रांति न्याय आंदोलन को लेकर उत्साह चरम पर

रिपोर्ट:यश पांडे

वीडियो का क्रेडिट इंट्राग्राम को है

 

हरदा।
करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर शुक्रवार को हरदा पहुंचे। उनके आगमन पर करणी सेना कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। आगामी जनक्रांति न्याय आंदोलन को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

आंदोलन में शामिल होने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग हरदा पहुंच रहे हैं। जगह-जगह करणी सेना के झंडे, नारे और समर्थकों की सक्रियता देखने को मिल रही है। संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि यह आंदोलन न्याय, स्वाभिमान और जनहित के मुद्दों को लेकर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सर्व समाज का समर्थन मिल रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनक्रांति न्याय आंदोलन जनता की आवाज है और इसे पूरी मजबूती के साथ शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने सभी से अनुशासन बनाए रखने और अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की।

हरदा करणी सेना के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत भी पूरी तरह सक्रिय भूमिका में है और हरदा पहुंच रहे लोगों की ठहरने ओर भोजन की भी उचित व्यवस्था की गई है

आयोजन को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड में है, वहीं करणी सेना कार्यकर्ता व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।





Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!