मध्य प्रदेशराजनीति

*शंकर सिंह सोलंकी तीसरी बार बने ब्लॉक कांग्रेस खिरकिया के अध्यक्ष*…. *जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं विश्नोई ओर विधायक आर के दोगने का किया आभार व्यक्त*

शंकर सिंह सोलंकी तीसरी बार बने ब्लॉक कांग्रेस खिरकिया के अध्यक्ष

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं विश्नोई ओर विधायक आर के दोगने का किया आभार व्यक्त

रिपोर्ट:यश पांडे

रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया

कांग्रेस संगठन ने एक बार फिर शंकर सिंह सोलंकी पर भरोसा जताते हुए उन्हें तीसरी बार ब्लॉक कांग्रेस खिरकिया का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखा जा रहा है।

शंकर सिंह सोलंकी खिरकिया के नजदीकी ग्राम जटपुरा के निवासी हैं और लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं। संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ और जमीनी स्तर पर सक्रियता के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी पुनः सौंपी गई है।

शंकर सिंह सोलंकी ने ब्लॉक कांग्रेस का महत्वपूर्ण दायित्व लगातार तीसरी बार मिलने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं विश्नोई ओर कांग्रेस विधायक आर के दोगने का आभार व्यक्त किया

उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सफलता मिलेगी।

नियुक्ति के बाद शंकर सिंह सोलंकी ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूती देने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!