मध्य प्रदेश
21 दिसंबर जन क्रांति न्यायआंदोलन हरदा को लेकर बीते दिन खिड़कियां तहसील के छिपाबड में एक विशाल आम सभा राजपूत समाज करणी सेना परिवार एवं महाराणा सेना के द्वारा आयोजित की गई। जिसमें सर्व समाज के लोग उपस्थित हुए। इस दौरान सर्व समाज से उपस्थित सामाजिक बांधोंओ के द्वारा 21 दिसंबर को लेकर अपना उद्बोधन दिया। सर्वसमाज की उपस्थिति मे लोगों के द्वारा 21 तारीख को होने वाले हरदा आंदोलन को लेकर समर्थन दिया गया। साथ ही आमसभा के पश्चात शहर में जनसंपर्क एवं आमंत्रण रैली निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग उपस्थित हुए। यह रैली छिपाबड से खिड़कियां मुख्य मार्ग होते हुए गांधी चौक पर पहुंची जहां रैली का समापन हुआ। कार्यक्रम के दौरान राजपूत समाज के वरिष्ठ समाजजन एवं सर्व समाज के समाज जन उपस्थित हुए। इसी के साथ एक प्रेस वार्ता भी आयोजित की गई जिसमें करणी सेना परिवार के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री शैलेंद्र सिंह झाला राजपूत ने प्रेस वार्ता ने बताया कि 21 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन किया जायगा प्रशासन को भी सपोर्ट करना चाइये दो हजार से जायदा कार्यकर्ता वालंटियर ग्रुप में काम करेंगे हरदा प्रशासन ने जो जीवन सिंह पर वार किया था वह निंदनीय है। करनी सेना परिवार सर्व समाज को साथ लेकर उनकी माँगों को उठाता है आरक्षण को लेकर विरोध करते हैं। परिषद संभागीय अध्यक्ष बद्री प्रसाद पटेल राजपूत समाज के जिला अध्यक्ष राधेश्याम चौहान करनी सेना परिवार राष्ट्रीय महा सचिव पंकज राज सिह पुरणी राजपूत समाज संभागीय कोषाध्यक्ष अज़प सिह राजपूत राजपूत समाज पूर्व जिला अध्यक्ष शिवनारायण सिंह साद करनी सेना परिवार जिला अध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत राजपूत समाज तहसील अध्यक्ष शंकर सिह पटेल मुख्य रूप से उपस्थित थे।






