धर्म

*निमाडी भजन गायक आदेश गुर्जर ने दी मनमोहक भजनों की प्रस्तुती भजनो पर झूमे श्रोतागण, देर रात तक चला कार्यक्रम*




निमाडी भजन गायक आदेश गुर्जर ने दी मनमोहक भजनों की प्रस्तुती भजनो पर झूमे श्रोतागण, देर रात तक चला कार्यक्रम

रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया । हरदा जिले ग्राम जटपूरा में चल रही दिवसीय श्रीमद भागवत कथा सत्संग में खूब आनंद बरस रहा है। हरदा जिले के गौव सिराली के सुप्रसिध्द कथा वाचक पंडित संजय व्यास के मुखारबिंद से कथा का वाचन किया जा रहा है। कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओ और उपदेशो का वर्णन किया जा रहा है। कथा का आनंद लेने दूर दूर श्रोतागण पहुंच रहे है। दिन सोमबार को आयोजनकर्ता द्वारा भजन संध्या का आयोजन रखा गया। संत सिंगाजी मंडल अम्बाखाल के सुप्रसिध्द निमाडी भजन गायक आदेश गुर्जर ने अपनी मधुर आवाज से भजनो का गायन किया जिससे भक्तो की भावनाएं भावविभोर हो गई। संत सिंगाजी ने लियो अवतार, अमर असी करनी, काई लाया न काई लईजाबंगा, जसा आया न वसा चली जाबंगा, बोलती क्यू नी ओ राधा सुनति क्यु नि हो, मने थारो कई बिगाड़ीयो बोलती क्यु नि हो, संत सिंगाजी, संत सियाराम बाबा के भजनो की मनमोहक प्रस्तुती दी। भजनो से श्रोताओ को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनको भजनो में भक्ति श्रध्दा और प्रेम की भावना भरी हुई थी। भक्तो ने उनके भजनो पर जमकर तालिया बजाई और भजनो में साथ दिया। आयोजन में बडी संख्या में भक्तगण शामिल हुये। आपको बता दे भजन गायक आदेश गुर्जर की आवाज में एक अनोखी मिठास और भक्ति जो श्रोताओ के दिलो को छू जाती है। उनके भजनो ने ग्राम जटपूरा के भक्तो को एक अद्वितीय आध्या़त्मक अनुभव प्रदान किया। भजन गायक आदेश गुर्जर ने बताया की संगीत में अपने वाध्य यंत्रो के साथ गणेश राजपूत, संजय विश्वकर्मा, संजू नामदेव रामभरोस राजपूत आलोक विश्वकर्मा का आर्थिक सहयोग रहा। कथा एवं भजन संध्या का आयोजन समस्त ग्रामवासी जटपूरामाल एवं क्षेत्रवासी द्वारा किया गया। इस दौरान बडी संख्या में लोग शामिल हुये।





Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!