मध्य प्रदेश

*सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने जनसुनवाई में किया समस्याओं का निराकरण*

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने जनसुनवाई में किया समस्याओं का निराकरण

रिपोर्ट:यश पांडे

पिपरिया सांसद कार्यालय में रविवार को सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने जनसुनवाई के दौरान समस्याओं का त्वरित निराकरण किया। उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से चर्चा कर संबंधित समस्याओं का समाधान निर्धारित समय सीमा में करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हर जरुरतमंद के चेहरे पर खुशहाली लाना मोदीजी के नेतृत्व में हमारी केंद्र सरकार एवं डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का संकल्प है। इसकी पूर्ति के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।

श्री चौधरी ने कहा कि अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का हमारा प्रयास है। इस दिशा में सरकार सतत प्रयत्नशील है। उन्होंने दोहराया कि हर जरूरतमंद के चेहरे पर खुशहाली लाना ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि विकास का यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अच्छी शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराना ही शासन की प्राथमिकता है। श्री चौधरी ने आह्वान किया कि हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाएंगे और एक नया स्वस्थ, हरा-भरा, नशा मुक्त समाज बनाएंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!