*बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की हिंदू सनातन पद यात्रा में सेवादार के रूप में पहुंची खिरकिया की बिटिया क्षमा हनुमान सिंह ठाकुर*…. *खिरकिया की बिटिया क्षमा हनुमान सिंह ठाकुर ने बताया अद्भुद थी हिन्दू सनातन पद यात्रा लाखों करोड़ों लोगों ने श्रद्धा के महाकुंभ का लिया आनंद हिंदू राष्ट्र हम सभी का सपना* …..





बागेश्वर धाम सरकार की हिंदू सनातन पदयात्रा में शामिल हुई खिरकिया की बिटिया — क्षमा हनुमान सिंह ठाकुर बनी सेवा की मिसाल

रिपोर्ट;यश पांडे
देखे वीडियो

बागेश्वर धाम सरकार पंडित
धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू सनातन पदयात्रा में इस बार एक नाम विशेष रूप से चर्चा में रहा—
खिरकिया की बिटिया क्षमा हनुमान सिंह ठाकुर।
बागेश्वर धाम सरकार परम श्रदेह गुरुजी धीरेन्द्र शास्त्री जी को राखी भी बांध चुकी है क्षमा सिंह ठाकुर
देखे वीडियो
सेवादार के रूप में शामिल हुई श्रीमती क्षमा ठाकुर ने न सिर्फ अपने क्षेत्र बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया।
क्षमा हनुमान सिंह ठाकुर हिन्दू सनातन धर्म रक्षक संगठन की हरदा जिला अध्यक्ष भी है
ओर करनी सेना की संभाग उपाध्यक्ष भी है
उन्होंने बताया कि पदयात्रा का माहौल “अद्भुत” ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा हुआ था। लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इसे एक साधारण कार्यक्रम नहीं, बल्कि सनातन आस्था के महाकुंभ का रूप दे दिया।
क्षमा ठाकुर के अनुसार, यात्रा के दौरान लोगों की भावनाएँ, श्रद्धा का सैलाब, और सेवा का निरंतर प्रवाह देखकर आत्मा तक सिहर उठी।
उन्होंने कहा
इतने विशाल जनसमूह को एक ही आस्था में एकत्र होते देखना किसी चमत्कार से कम नहीं। हिंदू राष्ट्र का सपना तभी साकार होगा, जब हम सभी इसी एकता और श्रद्धा के साथ आगे बढ़ें।
देखे वीडियो
यात्रा के दौरान श्रीमती क्षमा ठाकुर ने सेवा कार्य, व्यवस्था, महिला श्रद्धालुओं की सहायता, और पदयात्रा की विभिन्न जिम्मेदारियाँ निभाईं। उनके समर्पण को देखकर बागेश्वर धाम के कई वरिष्ठ सदस्यों ने भी उनकी प्रशंसा की।
यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भी माना कि युवा पीढ़ी का इस तरह आगे आना सनातन परंपरा को भविष्य में और अधिक मजबूती देगा।










