Uncategorized

*खिरकिया मंडी में अव्यवस्था के खिलाफ युवा कांग्रेस का चक्काजाम*……. *खिरकिया मंडी में बिना ड्रेस के घूमते है गार्ड उन्हें पहचानना मुश्किल 30 गार्डों की मंडी से निकलता है वेतन मौके पर उन्हें पहचानना मुश्किय*…… *किसानों की परेशानियों पर फूटा गुस्सा युवा कांग्रेस ने किया खिरकिया में चक्काजाम*……… *DAP खाद की किल्लत और अव्यवस्था पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस*…… ….. *मंडी में अव्यवस्था और खाद संकट पर युवा कांग्रेस का विरोध, दो घंटे ठप रहा खिरकिया मार्ग* ..…. *व्यवस्था सुधारो की मांग पर सड़कों पर उतरे किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता*

रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया कृषि उपज मंडी मे लगातार अव्यवस्था मची हुई है यहां 30 गार्डो की तनखा निकलती है परन्तु अभी ज़ब कृषि उपज मंडी मे खरीफ की फसलों सोयाबीन एवं मक्का की बड़ी मात्रा मे आवक हो रही तब केवल कुछ ही गार्ड नजर आते है उनको भी पहचानना मुश्किल है क्योंकि उन्हें किसी भी प्रकार की वर्दी नही दी गई है इसके आलावा मंडी मे किसानों को खाद वितरण भी किया जा रहा है जिसमे रात रात भर लाइन लगने के बावजूद ओर उपलब्ध होने के बावजूद किसानों को DAP नही दी जा रही है पहले ये खाद वितरण मार्केटिंग सोसायटीओ के जरिये ग्रामीण क्षेत्रो मे ही किया जाता था जिससे किसानों को कोई समस्या नही होती थी परन्तु कृषि विभाग की लापरवाही एवं गलत प्रबंधन की वजह से ये खाद वितरण खिरकिया तहसील मुख्यलय पर हो रहा है इससे किसानों को भयंकर दिक्क़तो का सामना करना पड़ रहा है एवं मंडी की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है इन सब गड़बड़ीयों के कारण आज युवा कांग्रेस नेता भूपेंद्र राजपूत के द्वारा खिरकिया मंडी के सामने सड़क पर चक्कजाम किया गया इसमें नगर कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष कोठारी एवं उनके साथी भी पहुँचे एवं वहा उपस्थित किसानों ने भी इस चक्कजाम को समर्थन दिया जिसकी वजह से लगभग दो घंटे तक खिरकिया का मुख्य मार्ग बाधित रहा जिससे सड़क के दोनो तरफ वाहनों की क़तार लग गईं इससे स्थानीय प्रशासन की नींद खुली एवं खिरकिया की तहसीलदार लविना घाघरे घटना स्थल पर पहुंची एवं चक्कजाम कर रहे कांग्रेस नेताओं तथा किसानों की समस्या सुनी तथा उन्हें हल करने का आश्वासन दिया परन्तु युवा कांग्रेस नेता भूपेंद्र राजपूत नगर कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष कोठारी एवं जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनुरूप बायवार के द्वारा कहा गया की ज़ब तक मंडी की व्यवस्थाओ मे सुधार नही आएगा चक्कजाम जारी रहेगा तब प्रशासन को कांग्रेस ने नो सूत्रीय ज्ञापन सौपा गया जिसपे मंडी सचिव एवं तहसीलदार महोदया के द्वारा मंडी की व्यवस्थाओ को सुधारने का पक्का आश्वासन मिला जिस पर चक्काजाम खत्म किया गया इस अवसर पर सुनील राजपूत,शैलेन्द्र राजपूत, प्रवीण पाटील, कमलेश राजपूत, जीतेन्द्र राजपूत एवं कई किसान उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!