धर्ममध्य प्रदेश

*गोवर्धन पूजा पर गुप्तेश्वर भगवान को 56 भोग का प्रसाद अर्पित* ….*(देखे वीडियो)* *चारूवा गुप्तेश्वर मंदिर में हुआ भव्य अन्नकूट का आयोजन*

गोवर्धन पूजा पर गुप्तेश्वर भगवान को 56 भोग अर्पित, चारूवा गुप्तेश्वर मंदिर में हुआ भव्य अन्नकूट महोत्सव

रिपोर्ट:,यश पांडे

देखे वीडियो

 

चारूवा। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर बुधवार को गुप्तेश्वर भगवान मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा बड़े हर्ष और उत्साह के साथ 56 भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। मंदिर परिसर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

भक्तों ने विविध प्रकार के व्यंजनों से भगवान का अन्नकूट सजाया और पारंपरिक विधि से पूजा-अर्चना की। मंदिर को दीपों, पुष्पमालाओं और रंगोली से सजाया गया था। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

भक्तों ने भजन-कीर्तन और गोवर्धन पूजा की आरती में सहभागिता की। अन्नकूट प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर स्थानीय श्रद्धालुओं सहित आसपास के ग्रामीणों ने भी दर्शन लाभ प्राप्त किया और सामूहिक भक्ति का आनंद लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!