*परशुराम सेना मध्यप्रदेश की खिरकिया इकाई द्वारा नगर खिरकिया मुख्य मार्ग पर परशुराम चौक का किया नामकरण*….. … *(देखे वीडियो)* ….*वरिष्ठ समाज सेवी बद्री पटेल पूनम नारायण सोनी सुधीर सोनी सहित सर्व समाज के लोगों ने गौरव प्रसन्नता ओर हर्ष का विषय बताया*

*परशुराम सेना मध्यप्रदेश की खिरकिया इकाई द्वारा नगर खिरकिया मुख्य मार्ग पर परशुराम चौक का किया नामकरण*



रिपोर्ट:यश पांडे

शहर के मुख्य मार्ग में राजस्थान मिष्ठान भंडार के पास भगवान परशुराम जी का फरसे के साथ चित्र लगा कर मध्य रोड पर पूजन अर्चन किया , गोधूली बेला में प्रारंभ हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित हुए । दीप प्रज्वलन नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मति इंद्रजीत कौर एवं पार्षद श्रीमति सोनम सोनी एवं ब्राह्मण समाज के प्रथम अध्यक्ष गोपाल दादा तिवारी , वरिष्ठ समाज सेवी हरिशंकर जी टैगोर,परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर शर्मा , जिला अध्यक्ष नितिन जोशी संयुक्त रूप से किया , ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष राकेश पाराशर, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष नरसिंह ओझा, एवं राजेंद्र शर्मा, आनंद टैगोर ने अपने विचार व्यक्त किए , श्रीमती इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा ओर पार्षद सोनम पीयूष सोनी ने कहा कि यह हमारे कार्यकाल में हो रहा है ये सबसे अधिक प्रसन्नता देने वाला है और हमें गौरांवित करने वाला है,क्योंकि भारतीय संस्कृति के मूल में ब्राह्मण समाज ही है जो देश दुनिया का मार्ग दर्शन करती है और अपनी संस्कृति का परिचय करवाकर मार्गदर्शन करती है,
देखे वीडियो
पूर्व अध्यक्ष गोपाल दादा तिवारी ने कहा है खिरकिया के नगर वासियों ने ब्राह्मण समाज का जो मान बढ़ाया उसके लिए समाज सदैव उनकी आभारी रहेगी,एकत्रित समाज जनो में भारी खुशी और उत्साह का माहौल था अपने आराध्य देव भगवान परशुराम का जयकारा करते हुए जोरदार आतिशबाजी की गई ,
राजपूत परिषद के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ समाज सेवी बद्री पटेल ने कहा भगवान परशुराम चौक का नामकरण होना हम सभी के लिए आस्था और गौरव की बात है ब्राह्मण समाज हमारे लिए सदैव पूजनीय है मै सभी विप्र समाज को बधाई शुभकामनाएं देता हु
महेश्वरी समाज के अध्यक्ष प्रतिष्ठित व्यापारी पूनम नारायण सोनी ने परशुराम चौक का नाम करण होने पर प्रसन्नता व्यक्त की ओर कहा ब्राह्मण समाजा को हम सभी आदर और आस्था के भाव से देखते है भगवान परशुराम हम सभी के आराध्य है मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हु
वरिष्ठ समाज सेवी सुधीर सोनी ने कहा बहुत समय से मेरी स्वयं की मंशा थी मुख्य मार्ग पर परशुराम चौक का नामकरण हो जैसा ओर नगरों में है हमारे यहां बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग निवास करते है जिनका मुझे मार्गदर्शन ओर आशीर्वाद प्राप्त है मेरे स्वयं के लिए ये गर्व ओर हर्ष का विषय है आज परशुराम चौक का नामकरण हुआ है हम सभी इसे आस्था की नजर से देखते है और सभी विप्र बंधुओं को मै शुभकामनाएं देता हु
बड़ी संख्या में सर्व ब्राह्मण समाज के युवा वयस्क बुजुर्ग उपस्थित थे सभी ने जय परशुराम ने नारे लगाए
इस अवसर पर विशेषरूप से संजय मिश्रा,महेश तिवारी, महेश शर्मा ,दीपक रिछारिया,राजू महिवाल , मनोज झिंगन, पं।.संतोष सिटोके,उमेश गीते,शशिकांत बिल्लौरे,आशीष पगारे,संदीप शुक्ला, पंकज दुबे,जगदीश टेमले, राज शर्मा , गौरव पिपलोनिया,तहसील अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा, नगर अध्यक्ष मोहित सिटोके, उपाध्यक्ष पवन तिवारी , राधारमण शर्मा, बबलू बैरागी, सर्वेश पारे,अंकित शर्मा,अश्मित तिवारी ,गगन शर्मा, जयकिशन जोशी, गोविंद जोशी , अनिकेत जोशी ,सूरज जोशी , अमितेश शुक्ला, अंशुल तिवारी,ऋतिक कोठारी, हर्षित शर्मा, अंकुर गीते,मुकुंद तिवारी,लव शर्मा, केशव व्यास,विशाल शर्मा,अमित मिश्रा,सुधीर जोशी,राम जोशी,मोहित जोशी, भास्कर बैरागी, नैतिक टैगोर, सहित नगर के सैकड़ों परशुराम सैनिक उपस्थित थे कार्यक्रम के समापन पर आभार नगर अध्यक्ष मोहित सिटोके किया ।




