धर्ममध्य प्रदेश

*काली घोड़ी धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, माँ भगवती के जयकारों से गूंजा धाम* *पूरी नवरात्रि चला हवन* *नवरात्रि में काली घोड़ी धाम बना श्रद्धा का केंद्र, जारी है अखंड भंडारा* . *माँ भगवती के दर्शन को उमड़ी भीड़, काली घोड़ी धाम में भक्ति का अद्भुत संगम*….*देखे वीडियो* *भव्य मंदिर निर्माण के बीच नवरात्रि उत्सव में हजारों श्रद्धालु पहुंचे काली घोड़ी धाम* *गौ सेवा और श्रद्धालु सेवा हमारी प्राथमिकता :महंत पंकज मुनि*…*देखे वीडियो*

रिपोर्ट:यश पांडे

काली घोड़ी धाम में नवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब

हरदा। नवरात्रि पर्व पर जिले का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल काली घोड़ी धाम इन दिनों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। माँ भगवती के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ धाम में उमड़ रही है। सुबह से देर रात तक श्रद्धालु जयकारों के साथ मंदिर पहुंचकर माँ के चरणों में माथा टेक रहे हैं।

देखे वीडियो

रिपोर्ट:यश पांडे

 

धाम परिसर में चल रहा अखंड प्रसादी भंडारा भक्तों को प्रसादी ग्रहण करने का अवसर दे रहा है। भक्तों का कहना है कि माँ के दरबार में पहुँचकर मिलने वाली शांति और भंडारे का स्वाद अलग ही आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है।

मंदिर का भव्य निर्माण कार्य भी इन दिनों तेजी से प्रगति पर है। स्थानीय लोगों का मानना है कि निर्माण पूर्ण होने के बाद काली घोड़ी धाम देशभर में श्रद्धालुओं के लिए और भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।

धाम के महंत पंकज मुनि जी ने कहा—
“हमारे लिए गौ सेवा और श्रद्धालुओं की सेवा सर्वोपरि है। नवरात्रि में दूर-दूर से आ रहे भक्तों की सेवा करना ही हमारे जीवन का मुख्य उद्देश्य है। माँ भगवती की कृपा से काली घोड़ी धाम लगातार आस्था और भक्ति का प्रतीक बनता जा रहा है।”

देखे वीडियो

 

 

 

नवरात्रि के इस पावन अवसर पर काली घोड़ी धाम में भक्ति, सेवा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!