मध्य प्रदेश

*किसान हित में जमना जैसानी फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से की मांग*…. *किसान हित में राज्य किसान परामर्श बोर्ड का गठन हो:शांति जैसानी*

ज्ञापन

प्रति,
माननीय मुख्यमंत्री महोदय,
मध्यप्रदेश सरकार,
मुख्यमंत्री कार्यालय,(भोपाल)

विषय: राज्य किसान परामर्श बोर्ड (State Farmers’ Advisory Board) के गठन हेतु निवेदन।

महोदय,

सादर निवेदन है कि प्रदेश के किसानों की समस्याएं एवं सुझाव वर्तमान प्रणाली में नीचे से ऊपर तक ठीक प्रकार से नहीं पहुँच पाते, जिससे कई योजनाएं ज़मीनी हकीकत से कटी रह जाती हैं। किसान अपने मुद्दों को सही मंच पर नहीं रख पाते, जिससे समाधान में देरी होती है और नीतियों का प्रभाव सीमित रह जाता है।

इस हेतु मैं आपके समक्ष यह प्रस्ताव प्रस्तुत करता हूँ कि प्रदेश में एक “राज्य किसान परामर्श बोर्ड” का गठन किया जाए, जिससे सरकार और किसानों के बीच सीधा संवाद स्थापित हो सके।

प्रस्तावित ढांचा:

1. जिला स्तर:

प्रत्येक जिले से 1 किसान प्रतिनिधि का चयन हो, जो स्थानीय किसानों की समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं को एकत्र कर सके।

2. प्रदेश स्तर:

अलग-अलग कृषि क्षेत्रों से 10 वरिष्ठ/अनुभवी किसान प्रतिनिधियों का चयन हो, जो जिले से आए सुझावों को समाहित कर सरकार के समक्ष प्रस्तुत करें।

3. बैठक और संवाद:

जिला प्रतिनिधियों की बैठक प्रत्येक तिमाही हो।

प्रदेश स्तरीय बोर्ड की बैठक प्रत्येक 6 माह में मुख्यमंत्री/कृषि मंत्री के साथ हो।

 

प्रमुख उद्देश्य:

किसानों की समस्याएं सरकार तक सीधी पहुँचाना।

योजनाओं पर ज़मीनी फीडबैक प्राप्त करना।

कृषि नीति निर्माण में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करना।

तकनीक, बाजार, बीमा, MSP आदि विषयों पर बेहतर संवाद स्थापित करना।

 

निवेदन:

आपसे अनुरोध है कि इस प्रस्ताव को सकारात्मक रूप से विचार कर, किसान हित में इस प्रकार के परामर्श बोर्ड की स्थापना की जाए। यह पहल प्रदेश की कृषि व्यवस्था को सशक्त बनाने में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

आपके निर्णय की प्रतीक्षा में।

 

भवदीय,
शांति कुमार जैसानी
जमना जैसानी फाउंडेशन
हरदा
मध्यप्रदेश
8770752229

दिनांक 30 सितंबर 2025
➖➖➖➖➖➖➖➖➖

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!