*खिरकिया नगर परिषद द्वारा अंगीकार अभियान के अंतर्गत शिविर लगाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए*


प्रेस नोट
शासन निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी योजना 2.0 अंतर्गत 4 सितंबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 अंगीकार अभियान चलाया जा रहा है निकाय स्तर पर यह कार्यक्रम दिनांक 18.09.2025 को सुबह 11 बजे नगर परिषद् खिरकिया के सामने कैंप का आयोजन किया जिसमे प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 में आवासहिन पात्र हितग्राहियों को आवास योजना का लाभ लेने हेतु ऑनलाइन आवेदन करने हेतु जागरूक किया गया अंगिकार अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 का प्राचार प्रसार कर स्वीकृति पत्र वितरित किये गये साथ ही स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान अंतर्गत उपस्थित नागरिको को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर शपथ ग्रहण करायी गयी उक्त कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री महेंद्र कुमार शर्मा ,उपयंत्री श्री विष्णु प्रसाद यादव , श्रीकिशन गुर्जर , अशोक उइके, नरेश वामनिया ,राकेश पारासर , व अन्य नगर पालिका कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे |




