मध्य प्रदेश

*शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में सम्मिलित हुए सांसद* *स्कूल और वयस्क शिक्षा के लिए पुस्तकालयों से संबंधित वर्तमान नीतियाँ पर हुई सार्थक चर्चा : सांसद दर्शन सिंह चौधरी* *नई दिल्ली संसद भवन में बुधवार को शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक में नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी शामिल हुए।*

शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में सम्मिलित हुए सांसद

स्कूल और वयस्क शिक्षा के लिए पुस्तकालयों से संबंधित वर्तमान नीतियाँ पर हुई सार्थक चर्चा : सांसद दर्शन सिंह चौधरी

 

नई दिल्ली संसद भवन में बुधवार को शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक में नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी शामिल हुए।

सांसद श्री चौधरी ने बताया कि बैठक में स्कूल और वयस्क शिक्षा के लिए पुस्तकालयों से संबंधित वर्तमान नीतियाँ पर सार्थक चर्चा हुई है । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री जी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 शिक्षा के सभी स्तरों पर अच्छी तरह से सुसज्जित पुस्तकालयों के विकास पर जोर दे रही है, जिसमें स्कूल पुस्तकालयों को सीखने के सक्रिय स्थान के रूप में विकसित करना और उन्हें डिजिटल तथा पारंपरिक संसाधनों तक पहुँच प्रदान करना शामिल है। वर्तमान नीतियों में पुस्तकालयों को गुणवत्तापूर्ण, विविध सामग्री उपलब्ध कराने, भारतीय और स्थानीय भाषाओं में पुस्तक संवर्धन, डिजिटल पहुंच बढ़ाने, सूचना प्रौद्योगिकी को एकीकृत करने और पुस्तकालयाध्यक्षों की भूमिका को शिक्षक-पुस्तकालयाध्यक्ष के रूप में विस्तारित करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!