मध्य प्रदेश

*राजपूत छात्रावास प्रकरण को लेकर भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने की प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से भेंट*

 

 

 

 

 

राजपूत छात्रावास प्रकरण को लेकर भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने की प्रदेश अध्यक्ष से को भेंट

रिपोर्ट:,यश पांडे

चारूवा। गत 13 जुलाई 2025 को हरदा के राजपूत छात्रावास में प्रशासन द्वारा निर्दोष समाजजनों पर किए गए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज की निंदा करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व राजपूत समाज के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को बैतूल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उनसे इस प्रकरण की स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग करते हुए दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है गुप्तेश्वर मंडल चारुवा के मंडल अध्यक्ष विजय राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया के
इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने किया प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि इस घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी वही उन्होंने बताया के राजपूत छात्रावास में हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर समाजजनों में गहरा रोष है यह प्रतिनिधिमंडल समाज के आत्म-सम्मान, युवाओं की सुरक्षा और प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक संगठित प्रयास है प्रदेश अध्यक्ष से बैतूल में हुई इस मुलाकात के दौरान
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी, जिला महामंत्री देवी सिंह सांखला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत ,
चारूवा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राजपूत ,
सिराली मंडल अध्यक्ष अनिल राजपूत ,
पूर्व जनपद अध्यक्ष जगदीश सोलंकी ,
पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष कलाम ,
विजय सिंह (सावनेर), उदय सिंह चौहान
मंडल महामंत्री हेमंत राजपूत,
नर्मदा प्रसाद, शंकर सिंह, गजेन्द्र सिंह, भवानी सिंह, बनी सिंह, लक्ष्मण सिंह, भूपेंद्र सिंह तोमर, धर्मेंद्र पाल, राजेंद्र मोर सहित राजपूत समाज के समाजजन उपस्थित थे।

मंडल अध्यक्ष
विजय सिंह राजपूत
गृहेश्वर, चारूवां

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!