मध्य प्रदेश
*भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष को किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने सौपा हल*….*भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यालय में हुआ प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का स्वागत अभिनंदन*….*किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सांसद दर्शन चौधरी सहित कार्यकर्ताओ ने दी प्रदेश अध्यक्ष को बधाई*










भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष को किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने सौपा हल
रिपोर्ट:,यश पांडे


भोपाल भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय मे बुधवार को हेमंत खंडेलवाल ने मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के पश्चात भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का किसान मोर्चा कार्यालय में किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ हल भेंट कर स्वागत किया। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने बताया कि मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल सहज सरल सहज एवं गंभीर व्यक्तित्व के धनी हैं।









