Uncategorized

*पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल नर्मदापुरम सांसद दर्शन चौधरी से ट्रेनों की स्टॉपेज की मांग की*…… *महेंद्र सिंह खनूजा ने कहा सस्ती और उच्च चिकित्सा एवम व्यापारिक दृष्टिकोण से खिरकिया से नागपुर के लिए ट्रेन का स्टॉपेज मिलना चाहिए*

 

 

खिरकिया। रेल्वे स्टेशन पर ट्रेनो के स्टापेज एवं सुविधा वृद्धि को लेकर केंद्रीय रेल परामर्शदात्री समिति सदस्य एवं नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल को नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत कोर खनूजा एवं नगर विकास समिति ने सम्मान कर ज्ञापन सोपा। रेलवे की मांगो पर सहानुभूति पूर्वक एवं यात्री हितो का ध्यान रखते हुए सुविधा वृद्धि की स्वीकृति प्रदान कराने की बात कही । मुख्य मांगों में कमांक 22111-22112 नागपुर-भुसावल सुपरफास्ट (पूर्व में संचालित) ट्रेन पुनः को पुनः प्रारंभ की जाये,वरिष्ठ यात्रियों की रियायत (छूट) टिकट कोविड के समय से बंद है उसे पुनः चालू करवाई जाए , डाउन 17019 हिसार जयपुर हे स्टापेज भी दिया जाए। फिलहाल जयपुर जाने के एक साइ‌ड लिए ही,19435 19436 अमदाबाद आसनसोल 02197 02198 जबलपुर कोयंतुर 02187 02188 मुंबई रीवा 19045 19046. ट्रेन का स्टापेज भी दिया जायें,22947 22948 ताप्ती गंगा ट्रेनों के स्टॉपेज दिया जाये,कृषि उपज मंडी के माल लदान हेतु रेक पाइंट बनाया जाए वर्षों पूर्व में यह सुविधा छोटे रूप में उपलब्ध थी,जोन जबलपुर एवं मंडल भोपाल से चलने वाली ट्रेनों के स्टापेज दिए जाए, जैसे पूना जबलपुर हवीबगंज मुंबई एवं अन्य ,सनावद तक रेल ट्रेक प्रारंभ हो चुका है इस मार्ग पर ट्रेन चलवाई जाए जिससे ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग जाने वाले श्रद्धालु‌ओं को लाभ मिल सके

वरिष्ट भाजपा नेता नगर परिषद अध्यक्ष पति महेंद्र सिंह खनूजा ने पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी को खिरकिया में नागपुर भुसावल के स्टॉपेज का महत्व बताते हुए कहा कि नागपुर सस्ती चिकित्सा के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है और यह एक व्यापारिक महानगर भी है अगर नागपुर भुसावल ट्रेन का स्टॉपेज खिरकिया होता है निश्चित ही विकास के पहिए को गति मिलेगी

इस पर संसद दर्शन चौधरी पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने उन्हें कहा हम पूरा प्रयास करेंगे नागपुर भुसावल की जगह रेलवे अब एक मेमो ट्रेन शुरू करने पर भी विचार कर रहे है निश्चित ही यह आपकी मांग को हम पूरा करेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!