मध्य प्रदेश

*युवक ने तीन माह पहले किया था प्रेम विवाह पत्नी हुई लापता…हरदा कलेक्टर से जनसुनवाई में लगाई गुहार*….*(देखे वीडियो)* *पुलिस में भी कई बार कर चुका है शिकायत*

 

 

 

देखे वीडियो

 

मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे पीड़ित युवक ने अपनी लापता पत्नी को ढूंढ निकालने की कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से गुहार लगाई। यह पहली बार नहीं था, इससे पहले भी युवक जनसुनवाई में शिकायत दर्ज करा चुका। पीड़ित धर्मेन्द्र नागराज निवासी वार्ड नं. 03 रामनगर, खिरकिया दो माह से अपनी 19 वर्षीय पत्नी यश्वी की तलाश कर रहा है। धर्मेन्द्र का आरोप है कि वह सब्जियां बेचने का कार्य करता है। 21 फरवरी 2025 को जब वह काम पर गया था तब सुबह करीब 9 बजे कुछ अज्ञात लोग उसकी पत्नी का अपहरण कर ले गए। युवक ने बताया कि प्रेम विवाह करने के चलते उसका ससुराल पक्ष पहले से ही नाराज़ था और धमकी दे चुका था कि वे यश्वी को वापस ले जाएंगे। घटना के बाद धर्मेन्द्र ने छीपाबड़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है साथ ही सीएम हेल्पलाइन 181 और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पत्नी ने किया मैसेज कुछ गुड़ों ने उसे बंदी बना रखा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!