*जम्मू कश्मीर के पहलगांव में आतंकी हमले के बाद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव एक्शन में है* . ..*मध्यप्रदेश के वरिष्ट पुलिस अधिकारियों के साथ लॉ एंड आर्डर को लेकर की बैठक* .. .*(देखे वीडियो)*… . …..*पाकिस्तानी नागरिकों को करेंगे बाहर पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश*









रिपोर्ट:,यश पांडे
जम्मू कश्मीर के पहलगांव में आतंकी हमले के बाद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव लगातार एक्शन में है गृह विभाग के आदेशानुसार मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक की है और पाकिस्तानी नागरिकों को चिन्हित करने के निर्देश दिए है और उन्हें बाहर करने के भी निर्देश निर्देश दिए है

देखे वीडियो
सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने अपनी x पोस्ट में लिखा है
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) की समीक्षा करते हुए आज पुलिस मुख्यालय भोपाल में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में गृह मंत्रालय से जारी निर्देशों को सख्ती से लागू करने के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
प्रदेश में पाकिस्तानी वीजा धारक नागरिकों को चिन्हित कर आगामी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया कि तय समय-सीमा के बाद मध्यप्रदेश में लंबी अवधि के वीजा, राजनायिक वीजा और आधिकारिक वीजा धारकों के अतिरिक्त सभी पाकिस्तानी नागरिकों को प्रदेश से बाहर करना सुनिश्चित हो। मध्यप्रदेश में अध्यनरत जम्मू कश्मीर के छात्र-छात्राओं को चिन्हित कर उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए, किसी भी स्थिति में प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं हो।







