Uncategorized

*उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज बघेल हॉस्पिटल में संभाग की पहली कैथलैब का करेंगे उद्घाटन*….* *BHRC ग्रुप के डायरेक्टर डॉक्टर विशाल बघेल ने चिकित्सा को सेवा का माध्यम बताया….* *(देखे वीडियो)*

*उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज हरदा आएंगे*

रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा 29 मार्च 2025,

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग श्री राजेंद्र शुक्ल 30 मार्च, रविवार को हरदा आएंगे तथा “विक्रमोत्सव_2025” कार्यक्रम के तहत ब्रह्म ध्वज स्थापना कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल रविवार 30 मार्च को हरदा आएंगे। श्री शुक्ला दोपहर 1:30 बजे जबलपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 6 बजे हरदा सर्किट हाउस पहुंचेंगे। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ला रात्रि 7 बजे हरदा के कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित “विक्रमोत्सव_2025” के तहत ब्रह्म ध्वज स्थापना कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद रात्रि 7:15 बजे उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ला हरदा के बघेल हॉस्पिटल में आयोजित “कैथ लैब शुभारंभ” कार्यक्रम में भी शामिल होंगे

उल्लेखनीय है बघेल हॉस्पिटल में संभाग की पहली कैथलैब का शुभारंभ हो रहा है जो अत्याधुनिक है जिसमे इन्योग्राफी और इंज्योप्लास्टी की सुविधा रहेगी

कैथलैब का संचालन सुप्रसिद्ध ह्रदय रोग विशेषज्ञ (गोल्ड मेडलिस्ट) डॉक्टर शैली राठी करेंगी

(देखे वीडियो)

डॉ.विशाल सिंह बघेल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!