*किसानों की मांग को लेकर कलेक्टर से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष, नलकूप खनन प्रतिबंध 15 आगे बढ़ाने की रखी मांग*…..*भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश गोदारा ने सभी किसानो की ओर से जिला अध्यक्ष का किया आभार व्यक्त*







हरदा:यश पांडे



हरदा जिले में नलकूप खनन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। किसानों की मांग है कि मूंग की फसल के लिए सिंचाई नलकुंप पर लगे प्रतिबंध को हटाकर 15 दिन आगे बढ़ाया जाये।
भारतीय जनता पार्टी हरदा जिलाध्यक्ष राजेश काका वर्मा ने कलेक्टर हरदा से मिलकर पत्र के माध्यम से किसानों की मांग रखी और उनसे किसान हित में नलकूप खनन पर लगे प्रतिबंध को हटाकर आगामी 15 दिनों के लिए बढ़ाने का अनुरोध किया, जिस पर कलेक्टर ने उन्हे नलकूप खनन पर लगे प्रतिबंध को हटाकर आगामी 15 दिनों तक अवधि बढ़ाने को लेकर तुरंत ही आदेश जारी करने का आश्वासन दिया।
भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश गोदारा ने भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा का आभार व्यक्त किया और कहा माननीय जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा जी ने किसानो को आ रही परेशानी को समझा और मूंग की फसल में किसान को कोई परेशानी ना हो इसलिए त्वरित ही जिला कलेक्टर से संपर्क कर किसानो की समस्या से अवगत कराया








