*मेडिकल रिसर्च के लिए किया देहदान, रंजना बरडिया के देहदान के संकल्प को परिजनों ने किया पूरा*…. *इलाज के दौरान मृत्यु होने पर मेडिकल कालेज को की देहदान*





मेडिकल रिसर्च के लिए किया देहदान, रंजना बरडिया के देहदान के संकल्प को परिजनों ने किया पूरा
इलाज के दौरान मृत्यु होने पर मेडिकल कालेज को की देहदान
खिरकिया: राजेश मेहता



कुछ इंसान बिरले होते हैं जो मरने की बाद भी अपना नाम अजर अमर कर जाते हैं। मृत्यु पश्चात अपनी शारीरिक अति वेदना की परवाह किए बिना जो महिला अपने पति को कहे कि मेरे मृत्यु उपरांत मेरे शरीर कों मेडिकल के विद्यार्थियों को सोपना, जिससे उन्हें अपनी पढ़ाई में सहायता मिल सके। ऐसे संकल्पित लोग किसी आदर्श से कम नहीं होते है। ऐसा ही उदाहरण ही रंजना बरडिया निवासी बुरहानपुर ने पेश किया।उपचार के दौरान देवलोकगमन होने पर परिजनों द्वारा उनकी इच्छा अनुसार देहदान मेडिकल कॉलेज को किया।
*मृत्यु में पूर्व लिया था संकल्प, पति से कहा था मेरे शरीर को अग्नि के बजाय मेडिकल कॉलेज के करना सुपुर्द*
देवलोकगमन के पूर्व ही उन्होंने अपने पति मनोज बरडिया व परिवारजनो से कहा था कि मेरी मृत्यु के पश्चात मेरे नश्वर शरीर को दाह देने के बजाय मेडिकल के छात्रों की पढ़ाई हेतु किसी मेडिकल कालेज को दान किया जाए। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि रंजना बरड़िया के देवलोकगमन पश्चात परिवारजनो व खण्डवा निवासी उनके परिजन प्रदीप मेहता नवकार ने लायन्स नेत्रदान एवं देहदान जनजागृति समिति खण्डवा के संयोजक नारायण बाहेती से फोन पर चर्चा कर देहदान की इच्छा से अवगत कराया । लायन्स नेत्रदान ,देहदान जनजागृति समिति के सदस्यों नारायण बाहेती, डॉ सोमिल जैन, डॉ ओनकर,नेत्र सहायक प्रहलाद तिरोले, अनिल बाहेती, घनश्याम वाधवा, सुरेन्द्रसिंह सोलंकी, रणवीर सिंह चावला, राजीव मालवीय, राजीव शर्मा, डॉ राधेश्याम पटेल, गांधी प्रसाद गदले, घनश्याम वाधवा, महेश पटेल, सुनील जैन, लायन्स क्लब, लियो क्लब खण्डवा, सक्षम संस्था, मेडिकल कालेज, एम के आई बैंक, दधीचि समिति के सहयोग से यह 15 वी मृत देह मेडिकल कालेज को दान की गई। नन्दकुमार सिंह चौहान मेडिकल कालेज के डीन डॉ संजय दादू, डॉ गुहिया डॉ राजीव जोशी, विजय जोशी ,मेडिकल स्टॉफ व समिति सदस्यों व गणमान्य जनों ने सूत की माला चढ़ाकर नमन किया। संदीप मेहता नवकार ने कहा कि रंजना हमारी आशापुर निवासी भुआजी की बेटी है। जिसका विवाह बुरहानपुर निवासी मनोज बरड़िया के साथ हुआ। मनोज ने अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए देहदान की स्वीकृति प्रदान की नारायण बाहेती सुनील जैन,अनिल बाहेती, सुरेंद्रसिंह सोलंकी, राजीव मालवीय, घनश्याम वाधवा, मेडिकल कालेज में श्रद्धांजलि सभा मे देहदान के लिए बरडिया परिवार, खण्डवा एवं आशापुर के मामा परिवार पुखराज मेहता, विजय मेहता, भागचंद मेहता एवं अशोक चतरमुथा परिवार का सराहनीय कदम बताते हुए श्रद्घांजलि दी। समिति सदस्यों ने देहदान को महान दान बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ राजीव जोशी ने मेडिकल के छात्रों के लिए मृत देह की आवश्यकता बताते हुये उसे विद्याथियों का प्रथम गुरु बताया। उन्होंने लायन्स क्लब व समिति द्वारा देहदान के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों से यह 15वी देह मेडिकल कालेज खण्डवा को प्राप्त हुई है। मेडिकल कालेज के लिए इस मृत देह को बहुउपयोगी बताया। नारायण बाहेती ने सभी से नेत्रदान एवं देहदान के क्षेत्र में जागरूकता की अपील करते हुए बरडिया, नवकार परिवार, चतरमुथा व मेडिकल के डॉक्टर्स व स्टॉप का आभार माना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शोकाकुल परिवारजन, रिश्तेदार, परिवारजन, लायन्स क्लब खण्डवा, लियो क्लब खण्डवा, गणमान्यजन बड़ी संख्या में शोकाकुल जन उपस्थित हुए। उनके एवं परिवार की खिरकिया, छनेरा, आशापुर के सभी सामाजिक संगठनों ने बहुत बहुत सराहना की।









