*मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विधानसभा में बताई बजट की विशेषताएं* …… *प्रदेश का बजट है विकासोन्मुखी, किसान हितैषी : सांसद दर्शन सिंह*





मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विधानसभा में बताई बजट की विशेषताएं
प्रदेश का बजट है विकासोन्मुखी, किसान हितैषी : सांसद दर्शन सिंह
रिपोर्टर;,यश पांडे



मध्यप्रदेश विधानसभा में गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बजट की विशेषताओं को बताया। इस अवसर पर होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी की सदन में उपस्थित रही। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किसान मोर्चा के कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत बजट 2025-26 की विशेषताओं को बताते हुए कहा कि 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपये के इस बजट में महिलाओं, किसानों, बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों का विशेष ध्यान रखा गया है। इस बजट में सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाई हैं, जिससे राज्य आर्थिक, औद्योगिक और कृषि क्षेत्र में आगे बढ़ेगा। कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों में बड़ा सुधार होगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बजट को अगले 5 साल में दोगुना करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है। 2047 तक इसे 7 लाख करोड़ से बढ़ाकर 250 लाख करोड़ रुपये तक ले जाने का लक्ष्य ने रखा है।
नर्मदापुरम् नरसिंहपुर लोकसभा सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी प्रदेश के बजट को सर्व-हितकारी और विकासोन्मुखी बजट बताया। बजट के बारे में जानकारी देते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी कहां कि इस बार के बजट में धान और गेहूं की सरकारी खरीद बढ़ाई गई है। अगले साल गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2700 रुपये प्रति क्विंटल होगा। जिन किसानों के बिजली कनेक्शन अस्थायी हैं, उन्हें 5 रुपये में स्थायी कनेक्शन मिलेगा। 10 से ज्यादा गाय पालने वाले किसानों के लिए बजट का प्रावधान किया गया। गोशालाओं को मिलने वाली राशि 20 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति गाय कर दी गई। किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिया जाएगा। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने प्रदेश के किसानों की ओर से जनकल्याणकारी किसान हितैषी बजट के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का आभार व्यक्त किया है।








