*भारतीय किसान संघ अपनी मांगों को लेकर करेगा राजधानी भोपाल में बल्लव भवन का घेराव*……. *अन्नदाता अधिकार रैली में जाने की किसान संघ कर रहा है तैयारी*






*अन्नदाता अधिकार रेली एवं वल्लभ भवन घेराव*




भारतीय किसान संघ तहसील टीम खिरकिया के द्वारा ग्राम इकाई में संपर्क कर दर्जनों ग्राम इकाई में भारत माता पूजन उत्सव कर किसानों को भोपाल चलने के लिए आह्वाहन किया भारतीय किसान संघ तहसील सह मंत्री मनोज विश्नोई ने बताया गांव की हर ग्राम इकाई में किसान बड़ा त्रस्त परेशान है फसल का मूल्य भी कम है 2400 गेहूं का जिससे किसानों की लागत नहीं निकल रही गेहूं का मूल्य 2700/3000 होना चाहिए मक्का की भी समर्थन मूल्य पर खरीदी करना चाहिए चारवा बेल्ट के ग्रामों में जलस्रोत सूखने से कई ग्रामों में रबी सीजन की गेहूं चना एवं अन्य सभी प्रकार की फसले पानी के अभाव में सुख रही है जिसमें टेमलावाड़ी माल खेड़ा खेड़ी जयमलपुरा हीरापुर परतापुरा गोपालपुरा जूनापानी डेढगांव दामोदरपुरा कानपूरा शोभापुर फसल पअतः मोरन गंजाल डेम का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जावे कई बार भूमिपूजन होने के बाद भी कोई कार्य शुरू नहीं हुआ साथ ही मोरन गंजाल के पंप हाउस क्रमांक 4 को शीघ्र अति शीघ्र के निर्माण कार्य व पाइपलाइन कार्य को शीघ्र पूर्ण कर आगामी रबी सीजन में किसानों को सिंचाई के लिए पानी दिया जावे बोनी के समय खाद की कालाबाजारी बिजली भी 10 घंटे में से मात्र 7/8 घंटे मिलती है खेत की लाइट की आड़ में प्रतिदिन घरेलू उपभोक्ताओं की लाइट 3/4 घंटे ओवरलोड के नाम पर काटी जाती है सड़को पर घूम रही मवेशियों की चिंता नहीं है शासन को इन सभी समस्याओं के कई बार आवेदन निवेदन करने पर भी कोई कार्यवाही नहीं होने से मध्यभारत प्रांत का वल्लभ भवन घेराव के लिए खिरकिया तहसील से 300 किसान अपने स्वयं के खर्चे से भोपाल जा रहे है ग्रामों में संपर्क करने के लिए भारतीय किसान संघ संभागीय उपाध्यक्ष चिरौंजीलाल विश्नोई कैलाश जी गुर्जर मंत्री उमेश गौर सह मंत्री मनोज विश्नोई उपाध्यक्ष कमलेश देवड़ा मीडिया प्रभारी दयाराम जी आमें निर्भयदास पाटिल नगर अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत रामकृष्ण चोहान व अन्य कृषक बंधु उपस्थित थे








