Uncategorized

*टिमरनी में अंधे कत्ल का 7 दिन में खुलासा: पुराने प्रेम प्रसंग में 57 वर्षीय महिला की हत्या, 60 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार*….. … *(देखे वीडियो)* *प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह! टिमरनी में महिला की हत्या और लूट का 7 दिन में खुलासा*…… *(देखे वीडियो)* *50 CCTV कैमरे, 100 घंटे की फुटेज और खुल गया राज: टिमरनी में महिला के अंधे कत्ल का पर्दाफाश*…….. *टिमरनी में महिला की हत्या से फैली सनसनी, 7 दिन में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी; आरोपी गिरफ्तार*….

टिमरनी में महिला के अंधे कत्ल और लूट का 7 दिन में खुलासा, पुराना प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह; 60 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट;यश पांडे

टिमरनी। थाना टिमरनी पुलिस ने 24 अगस्त को हुई 57 वर्षीय महिला पुष्पा बाई की हत्या और लूट की सनसनीखेज वारदात का महज सात दिन में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतिका से लूटे गए सोने के मोती और टॉप्स भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 की सुबह वार्ड क्रमांक 7, ठाकुर बाबा मोहल्ला निवासी पुष्पा बाई अपने पुराने मकान में मृत अवस्था में मिली थीं। वह घर में अकेली रहती थीं। सूचना मिलने पर उनके भाई अनुराग गौर मौके पर पहुंचे। कमरे में पुष्पा बाई पलंग पर मृत पड़ी थीं और उनके गले में हरे रंग का बिजली का तार कसा हुआ था। उनके गले में पहनी सोने की मोतियों की माला और कान के कुंडल गायब थे। मौके से सोने का एक मोती भी बरामद हुआ था।

भाई की रिपोर्ट पर थाना टिमरनी में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या और लूट सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

50 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगाले, 100 घंटे की फुटेज देखी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया। टीमों ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे 50 से अधिक CCTV कैमरों की करीब 100 घंटे की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्धों से पूछताछ की गई।

लगातार जांच के बाद पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली। पुलिस ने मधुसुदन गौर पिता बाबूलाल गौर, उम्र 60 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 7, ठाकुर बाबा मोहल्ला, टिमरनी को गिरफ्तार किया।

पुराने प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या का आरोप

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर पुष्पा बाई से पुराना प्रेम प्रसंग होने की बात बताई। पुलिस के अनुसार, मृतिका द्वारा कहीं और शादी कर टिमरनी छोड़कर चले जाने की बात को लेकर आरोपी के मन में नाराजगी थी। इसी के चलते उसने महिला की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद उसके पहने हुए सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लूटे गए सोने के मोती और टॉप्स बरामद कर लिए हैं।

सात दिन में खुलासे से पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना

महिला की हत्या और लूट की घटना से टिमरनी क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस द्वारा महज सात दिनों में अंधे कत्ल का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने पर पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हरदा श्री शंशाक के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा एवं एसडीओपी टिमरनी श्रीमती आकांक्षा तलया के निर्देशन में की गई।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

सफल कार्रवाई में एसडीओपी आकांक्षा तलया, विवेचक निरीक्षक मुकेश गौड़, उपनिरीक्षक मनोज दुबे, उपनिरीक्षक संतोष श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक प्रियंका पाठक, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश, प्रधान आरक्षक तुषार धनगर सहित पुलिस टीम के अनुप, विजय, राहुल, बुदेश, सजन ठाकुर, शैलेन्द्र परमार, अभिलेष, पिंटू, सुनील, प्रतीक, शैलेन्द्र राजपूत, अर्जुन, महेन्द्र रघुवंशी, बाबूराव, सूरज तथा साइबर टीम से मनोज की सक्रिय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!