*भाजपा नेता राजदीप शर्मा के छोटे भाई जयदीप शर्मा का निधन, ब्राह्मण समाज सहित खिरकिया में शोक की लहर*

भाजपा नेता समाजसेवी राजदीप शर्मा के छोटे भाई जयदीप शर्मा का निधन, ब्राह्मण समाज सहित खिरकिया में शोक की लहर
रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया। भाजपा नेता एवं समाजसेवी श्री राजदीप शर्मा के छोटे भाई तथा नगर पंचायत खिरकिया में कार्यरत जयदीप शर्मा (लकी) का रविवार, 30 अगस्त 2026 को असमय निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, मित्रों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है। वहीं समस्त ब्राह्मण समाज सहित पूरे खिरकिया नगर में शोक की लहर है।
जयदीप शर्मा स्वर्गीय श्री महेशचंद शर्मा के सुपुत्र थे। वे नगर पंचायत खिरकिया में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके असमय निधन से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है।
भाजपा नेता एवं समाजसेवी राजदीप शर्मा सामाजिक गतिविधियों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। नगर के विभिन्न सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय सहभागिता रहती है। ऐसे में उनके छोटे भाई जयदीप शर्मा के निधन की खबर से सामाजिक क्षेत्र में भी शोक की भावना है।
अंतिम यात्रा 31 अगस्त, सोमवार को सुबह 8 बजे उनके निज निवास आनंद नगर, खिरकिया से प्रारंभ होकर मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति। शांति शांति




