Uncategorized

*किल्लौद में किशोरों के दांतों की जांच, फ्लोरोसिस से बचाव के लिए चला विशेष स्वास्थ्य अभियान*

किल्लौद में किशोरों के दांतों की जांच, फ्लोरोसिस से बचाव के लिए चला विशेष स्वास्थ्य अभियान

रिपोर्ट:यश पांडे

किल्लौद, खंडवा। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किल्लौद एवं उमंग स्वास्थ्य केंद्र किल्लौद के संयुक्त प्रयास से 10 से 19 वर्ष आयु के किशोर-किशोरियों के लिए विशेष डेंटल फ्लोरोसिस जांच शिविर आयोजित किया गया। किल्लौद ब्लॉक के विभिन्न गांवों से किशोर-किशोरियों को सिविल अस्पताल हरसूद ले जाकर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उनके दांतों की स्वास्थ्य जांच कराई गई।

हरसूद सिविल अस्पताल में दंत चिकित्सकों ने बच्चों के दांतों की विस्तृत जांच करते हुए अधिक मात्रा में फ्लोराइड के कारण होने वाली दंत समस्याओं की पहचान की। साथ ही बच्चों एवं उनके परिजनों को आवश्यक परामर्श, उपचार संबंधी जानकारी तथा दांतों की स्वच्छता और नियमित देखभाल के बारे में जागरूक किया गया।

इस स्वास्थ्य पहल में उमंग काउंसलर संजय कुमार सिरसाटे, बीईई एसएन पालीवाल, डाटा एंट्री ऑपरेटर आशुतोष पाराशर, बीपीएम सतीश हल्दे, बीसीएम लवेश कुमरावत एवं सीएचओ सपना प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में मल्टी वर्कर वर्षा पवार एवं आशा कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय सहभागिता रही।

चिकित्सकों ने बताया कि क्षेत्र में अधिक फ्लोराइड युक्त पानी के कारण किशोरों में दांतों से जुड़ी समस्याओं की समय पर पहचान और उपचार बेहद जरूरी है। डॉ. अनन्या वर्मा, डॉ. कीर्ति करदम, डॉ. अप्पू सिंह बामने, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीलम मिश्रा एवं हरसूद बीएमओ डॉ. आशीष राज मिश्रा ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य किशोरों में फ्लोरोसिस को लेकर जागरूकता बढ़ाना और समय पर स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करना है।

शिविर में किशोर-किशोरियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। किल्लौद ब्लॉक में किशोर स्वास्थ्य को लेकर की जा रही यह पहल बच्चों में दांतों की स्वच्छता, नियमित जांच और समय पर उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!