Uncategorized

*Cm डॉ.मोहन यादव पर कांग्रेस के आरोपों पर BJP अध्यक्ष का पलटवार, हेमंत खंडेलवाल बोले- तथ्यों से परे हैं दावे*…. *(देखे वीडियो)* *कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का CM मोहन यादव-परिवार पर आरोप, उज्जैन में जहां खरीदी जमीनें, वहीं से निकली परियोजनाएं*….. *(देखे वीडियो)* …. *मोहन यादव के खिलाफ दुष्प्रचार हो रहा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल* *(देखे वीडियो)*…. *कांग्रेस के 335 एकड़ जमीन वाले आरोप पर भाजपा का जवाब, हेमंत खंडेलवाल ने खोले आंकड़े*….

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ओर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आपने सामने हो गए है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सीएम डॉक्टर मोहन यादव ओर उनके परिजनों पर जमीन खरीद के गंभीर आरोप लगाए है जिसका पलटवार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने किया है
मुख्यमंत्री मोहन यादव पर कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार, हेमंत खंडेलवाल बोले- “तथ्यों से परे हैं सभी आरोप”

रिपोर्ट: यश पांडे

देखे वीडियो

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर कांग्रेस द्वारा लगाए गए जमीन खरीद-फरोख्त के आरोपों को भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तरह निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस भ्रम फैलाकर मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही है, जबकि आरोपों में कोई तथ्य नहीं है।

देखे वीडियो
कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाए थे गंभीर आरोप

खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2023 में नामांकन के दौरान जो संपत्ति विवरण प्रस्तुत किया था, उसमें उनके नाम 17 एकड़ भूमि दर्ज थी और वर्ष 2026 में भी यह भूमि उतनी ही है। इसी प्रकार उनकी पत्नी सीमा यादव के नाम दर्ज 12.29 एकड़ भूमि में भी कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के उस आरोप का भी जवाब दिया जिसमें कथित रूप से सिद्धि विनायक कंपनी की जमीन का उल्लेख किया गया था। उन्होंने कहा कि कंपनी के पास वर्ष 2023 में 68 एकड़ भूमि थी, जो जून 2026 में घटकर 65 एकड़ रह गई है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्ष 2017 में ही कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे चुके थे।

खंडेलवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पिछड़े वर्ग के नेतृत्व को स्वीकार नहीं कर पा रही है और इसी कारण मुख्यमंत्री के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के ऐसे षड्यंत्रों को समझती है और विकास के मुद्दों पर सरकार के साथ खड़ी है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री पर परिवार के नाम से 335 एकड़ भूमि खरीदने का आरोप लगाया था। भाजपा ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

भाजपा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं और कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए अनर्गल आरोप लगा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!