*जाट समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन: पूर्व मंत्री कमल पटेल का वर्चुअल संदेश, नवदंपत्तियों के सुखी जीवन की कामना*… …..*(देखे वीडियो)* *सतवास जाट समाज का विवाह सम्मेलन में दिया सादगी और एकता का संदेश*….. *(देखे वीडियो)* ………… *फिजूल खर्च पर रोक का संदेश: सतवास में सामूहिक विवाह, कमल पटेल का वर्चुअल संबोधन*…..


सतवास में सादगी की मिसाल: जाट समाज के सामूहिक विवाह में कमल पटेल ने वर्चुअल संबोधन किया
रिपोर्ट:यश पांडे
देवास। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सतवास (जिला देवास) में जाट समाज द्वारा आयोजित नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन सामाजिक एकता, सादगी और संस्कारों का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया। इस आयोजन में कई जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, जहां उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
देखे वीडियो
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने अपनी व्यस्तता के कारण वीडियो कॉलिंग के माध्यम से जुड़कर कार्यक्रम को संबोधित किया और नवदंपत्तियों के जीवन में खुशहाली की कामना की। उनका जनमानस से गहरा लगाव इस बात से झलका कि उपस्थित सभी लोगों ने उनके संदेश को ध्यानपूर्वक सुना।
अपने संबोधन की शुरुआत “वीर तेजाजी महाराज की जय” के उद्घोष से करते हुए श्री पटेल ने कहा कि ऐसे सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज में फिजूल खर्च पर अंकुश लगाने का सशक्त माध्यम हैं। एक ही मंडप के नीचे समाज के लोग एकत्रित होकर वर-वधू को शुभकामनाएं देते हैं, जिससे सामाजिक समरसता बढ़ती है और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलती है।
उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए जाट समाज सतवास, डॉ. ओम पटेल एवं उनकी टीम को बधाई देते हुए इसे एक पुण्य कार्य बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से लाखों रुपये की बचत होती है और समाज में सादगीपूर्ण विवाह की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और सभी ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अंत में श्री कमल पटेल ने सभी नवदंपतियों के सुखमय दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।




