*लक्ष्य से दोगुनी राशि जुटाकर हरदा ने रचा इतिहास, प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल*….. *झंडा दिवस निधि में हरदा की शानदार उपलब्धि, पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान*…… *कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के नेतृत्व में हरदा की बड़ी उपलब्धि* ….. *राज्यपाल ने किया सम्मानित*


लक्ष्य से दोगुनी राशि जुटाकर चमका हरदा, झंडा दिवस निधि में प्रदेश में दूसरा स्थान
रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा | 21 अप्रैल 2026
लोक भवन, भोपाल में आयोजित समामेलित विशेष निधि प्रबंधन समिति की 25वीं वार्षिक बैठक में हरदा जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया। सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि वर्ष 2024-25 के अंतर्गत हरदा ने निर्धारित लक्ष्य से कहीं अधिक राशि एकत्रित कर यह उपलब्धि अपने नाम की।
बैठक की अध्यक्षता महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने की। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों को सम्मानित किया गया। हरदा जिले ने अपने लक्ष्य 2,75,900 रुपये के मुकाबले 6,20,725 रुपये की प्रभावशाली राशि संग्रहित कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सिविल सेवा दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने बताया कि हरदा जिला पिछले 11 वर्षों से लगातार झंडा दिवस निधि में लक्ष्य से अधिक राशि संग्रहण कर प्रदेश के शीर्ष तीन जिलों में अपनी जगह बनाए हुए है।
यह उपलब्धि न केवल प्रशासनिक कुशलता का प्रमाण है, बल्कि जिलेवासियों की देशभक्ति और सहयोग भावना का भी प्रतीक है।




