Uncategorized

*तहसील में ‘इंपीरियल पब्लिक स्कूल’ का परचम: अदिति राजपूत टॉपर, नैतिक यादव और खुशी राजपूत ने भी मारी बाज़ी*….. …… *टॉपर्स की फैक्ट्री बना ‘इंपीरियल’: अदिति राजपूत नंबर-1, नैतिक यादव और खुशी राजपूत भी अव्वल*…. …….. *तहसील में गूंजा ‘इंपीरियल स्कूल का नाम: अदिति बनीं टॉपर,*……… *रिपोर्ट:यश पांडे*

इंपीरियल स्कूल सफलता की गारंटी

 

तहसील में इंपीरियल पब्लिक स्कूल’ की बादशाहत: अदिति राजपूत बनीं टॉपर, सफलता का रचा नया इतिहास

रिपोर्ट: यश पांडे

तहसील क्षेत्र में इस वर्ष घोषित कक्षा 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणामों में इंपीरियल पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता साबित करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया है। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी परिणामों में विद्यालय की होनहार छात्रा अदिति राजपूत (सुपुत्री श्री रामपाल सिंह राजपूत) ने 557 अंक (92.8%) हासिल कर पूरे तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

अदिति राजपूत

नैतिक यादव

खुशी राजपूत

 

सफलता की त्रिवेणी

विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरिट सूची में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई

अदिति राजपूत 557 अंक (92.8%) तहसील में प्रथम

नैतिक यादव 549 अंक (91.5%) विद्यालय में द्वितीय

खुशी राजपूत 544 अंक (90.6%) विद्यालय में तृतीय

सिर्फ कक्षा 8वीं ही नहीं, बल्कि कक्षा 5वीं के छात्र-छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय की गुणवत्ता को प्रमाणित किया है।

मेहनत, मार्गदर्शन और विश्वास का परिणाम

यह ऐतिहासिक सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के अटूट विश्वास का प्रतिफल है। विद्यालय लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है।

हर्ष और गौरव का माहौल

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा। स्कूल प्राचार्य श्री नितिन जाधव ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

साथ ही, खिड़कियां राजपूत शिक्षण एवं सामाजिक विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष श्री प्रमोद सिंह, श्री बद्री प्रसाद पटेल, राजपूत समाज के अध्यक्ष श्री शंकर सिंह पटेल, श्री विजय सिंह, श्री रेवाशंकर, श्री बृजलाल सिंह सोनेर, श्री मूरत सिंह तोमर, श्री विपत सिंह राजपूत, श्री गणेश सिंह मौर्य सहित समस्त प्रबंधन समिति एवं स्टाफ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

 

इंपीरियल पब्लिक स्कूल यहां सपने हकीकत बनते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!