Uncategorized

*किसानों के दबाव में झुका प्रशासन: विवादित मंडी इंस्पेक्टर अशोक राजपूत की खिरकिया से छुट्टी*……. *किसानों की आवाज बनी असरदार: मंडी बोर्ड एक्शन में, प्रशासन ने लिया फैसला*

विवादों में घिरे मंडी इंस्पेक्टर अशोक राजपूत की खिरकिया से छुट्टी, टिमरनी भेजे गए

रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया। स्थानीय कृषि उपज मंडी में लंबे समय से विवादों में रहे प्रभारी मंडी निरीक्षक अशोक राजपूत को आखिरकार खिरकिया से हटा दिया गया है। किसानों के विरोध और लगातार उठते सवालों के बाद प्रशासन ने यह फैसला लेते हुए उन्हें अस्थायी रूप से टिमरनी मंडी में पदस्थ कर दिया है।

म.प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड, भोपाल के अपर संचालक (स्थापना) द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्री अशोक राजपूत को तत्काल प्रभाव से खिरकिया से कार्यमुक्त कर आगामी आदेश तक टिमरनी में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

पहले भी लग चुके हैं आरोप

अशोक राजपूत पर किसानों से दुर्व्यवहार काम में लापरवाही और चुनाव ड्यूटी के दौरान बीमारी का बहाना बनाकर अवकाश लेने जैसे गंभीर आरोप पहले भी लग चुके हैं। इन्हीं कारणों से उन्हें पहले खिरकिया से हटाया गया था।

हालांकि, हाल ही में उनकी दोबारा खिरकिया मंडी में वापसी और महत्वपूर्ण प्रभार मिलने से किसानों में नाराजगी बढ़ गई थी।

किसानों के विरोध का असर

अशोक राजपूत की वापसी के खिलाफ किसान संगठनों ने खुलकर विरोध जताया और चक्का जाम की चेतावनी भी दी। मामले को लेकर मीडिया में भी लगातार खबरें सामने आईं, जिसके बाद प्रशासन पर दबाव बना।

फैसले को किसानों ने बताया जीत

आखिरकार प्रशासन ने कदम पीछे खींचते हुए उन्हें फिर से टिमरनी भेज दिया। इस फैसले को क्षेत्र के किसानों ने अपनी एकजुटता और सम्मान की जीत बताया है।

आदेश 18 मार्च 2026 सेवो टिमरनी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!