Uncategorized

*लोकार्पण में बड़ी चूक: शिलालेख से गायब नाम, एक्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, प्रशासन पर गिर सकती है गाज*…….. …… ….. *शिलालेख विवाद गरमाया: नगर पालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का नाम नदारद, राजेश वर्मा ने संज्ञान किया*……. *मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के हरदा दौरे पर प्रशासन की बड़ी चूक* //////) … *अस्पताल लोकार्पण में लापरवाही भारी: भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा सख्त, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग* *रिपोर्ट:यश पांडे* …… *प्रशासन की चूक पड़ी भारी: शिलालेख से जनप्रतिनिधियों के नाम गायब, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने दी चेतावनी*

 

लोकार्पण में बड़ी चूक: शिलालेख से गायब नाम, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने संज्ञान लिया

रिपोर्ट: यश पांडे

 

हरदा।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा हाल ही में शासकीय जिला अस्पताल हरदा का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में जहां एक ओर विकास कार्यों की सराहना हुई, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आने से विवाद खड़ा हो गया है।

लोकार्पण के दौरान लगाए गए शिलालेख (पत्थर) में नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम अंकित नहीं किए गए, जिससे स्थानीय जनप्रतिनिधियों में नाराजगी बढ़ गई। इस मुद्दे को गंभीर प्रोटोकॉल उल्लंघन बताते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कलेक्टर को शिकायत पत्र लिखते हुए कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में कहा गया है कि शासकीय जिला चिकित्सालय नगर पालिका क्षेत्र में स्थित है, जहां नगर पालिका अध्यक्ष को शहर का प्रथम नागरिक माना जाता है। इसके बावजूद उनके और उपाध्यक्ष के नाम का शिलालेख में उल्लेख न होना न केवल प्रशासनिक चूक है, बल्कि जनप्रतिनिधियों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला कदम भी है।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने मांग की है कि शिलालेख में तत्काल संशोधन कर दोनों जनप्रतिनिधियों के नाम सम्मानपूर्वक जोड़े जाएं। साथ ही इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।

इस घटनाक्रम के बाद हरदा की स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!