Uncategorized

*सीएम डॉक्टर मोहन यादव के हरदा दौरे के पहले जिला कांग्रेस हुई सक्रिय*… … *कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन साईं की अगुवाई में किसान आंदोलन का हुआ आगाज*….. *Msp को लेकर कांग्रेस को कड़ा विरोध*…

 

किसान अधिकार आंदोलन का शंखनाद: जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने संभाली कमान

हरदा मंडी से गांव-गांव तक पहुंचकर किसानों से आंदोलन में शामिल होने की अपील

रिपोर्ट यश पांडे

हरदा। किसान अधिकारों को लेकर कांग्रेस ने अब खुलकर मैदान में उतरते हुए आंदोलन का शंखनाद कर दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं के नेतृत्व में आज हरदा मंडी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

इस दौरान मोहन साईं ने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें किसान अधिकार आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों के हक और अधिकारों की लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए सभी का एकजुट होना आवश्यक है।

अभियान में सोनतलाई ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र बिश्नोई, एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष योगानंद राजपूत और अनिल बिश्नोई भी शामिल रहे। टीम ने सामरधा, नीमगांव, उंडावा, छिड़गांव, जामली, पांचातलाई, सोनतलाई, करणपुरा, सेनगुड़ और बिछोला सहित कई गांवों में पहुंचकर किसानों से संपर्क किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने कहा कि यह आंदोलन किसानों के हक, समर्थन मूल्य, फसल सुरक्षा और अन्य मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि जिले के किसान बड़ी संख्या में इस आंदोलन से जुड़कर इसे सफल बनाएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!