*खिरकिया में भगवान आदिनाथ का जन्म एवं दीक्षा कल्याणक श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया*…. *जप-तप और भक्ति के साथ मनाया भगवान आदिनाथ का जन्म व दीक्षा कल्याणक*


खिरकिया में भगवान आदिनाथ का जन्म एवं दीक्षा कल्याणक उत्साहपूर्वक मनाया गया
रिपोर्ट,:यश पांडे


रिपोर्ट:यश पांडे
खिरकिया।
जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव (आदिनाथ) के जन्म कल्याणक एवं दीक्षा कल्याणक का पावन पर्व खिरकिया में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने जप, तप और पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ लिया।


कार्यक्रम के तहत श्री श्वेतांबर जैन मंदिर में विशेष कल्याणक पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें विधिकार के रूप में वर्षा कोचर ने पूजा संपन्न कराई। मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा भगवान आदिनाथ की सुंदर गहुली (कलाकृति) भी बनाई गई, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस दिन से जैन धर्म के महत्वपूर्ण तप वर्षीतप का भी शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को प्रभावना का वितरण किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विराज नागड़ा एवं पीयूष कोचर ने बताया कि भगवान आदिनाथ के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक के अवसर पर विभिन्न धार्मिक आयोजन किए गए, जिनमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर सेवा कार्य भी किया गया। अन्नपूर्णा आश्रम में लगभग आधा सैकड़ा निराश्रितों को भोजन कराया गया, जिससे समाज में सेवा और करुणा का संदेश दिया गया। यह कार्यक्रम युवा महासंघ (YMS) द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें महिला मंडल का विशेष सहयोग रहा।
धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।




