Uncategorized

*नीमगांव की बिटिया कनिका बिश्नोई बनीं CA, गांव में खुशी की लहर*…. *बेटी ने बढ़ाया गांव का मान: कनिका बिश्नोई ने हासिल की चार्टर्ड अकाउंटेंट की बड़ी सफलता*….. *सरपंच पिता का सपना साकार, कनिका बिश्नोई बनीं CA परिवार में उत्साह का माहौल* ….. *मेहनत और लगन की मिसाल: पहले प्रयास से शिखर तक पहुंचीं कनिका बिश्नोई*…. ……. *गांव की बेटी ने रचा इतिहास, कनिका बिश्नोई की शानदार उपलब्धि पर गर्व*…. *लगन, परिश्रम और परिवार का साथ कनिका बिश्नोई की प्रेरणादायक सफलता*

 

नीमगांव की बिटिया ने बढ़ाया मान: कुमारी कनिका बिश्नोई बनीं चार्टर्ड अकाउंटेंट

नीमगांव। गांव की होनहार और मेहनती बिटिया कुमारी कनिका बिश्नोई ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की प्रतिष्ठित उपाधि प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

कनिका ने पहले ही प्रयास में सीए इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का परिचय दे दिया था। इसके बाद इंदौर स्थित नाहटा इंस्टीट्यूट के मार्गदर्शन में नियमित अध्ययन और कठोर परिश्रम करते हुए उन्होंने अंतिम परीक्षा में सफलता हासिल कर सीए बनने का गौरव प्राप्त किया।

इस उपलब्धि के पीछे परिवार का निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन रहा। विशेष रूप से उनके पिता एवं ग्राम नीमगांव के सरपंच एडवोकेट श्री बृजमोहन बिश्नोई ने कनिका की पढ़ाई पर सतत ध्यान रखते हुए उन्हें हर कदम पर प्रोत्साहित किया। उन्होंने सदैव बच्चों की मेहनत में साथ देकर शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, जिसका परिणाम आज पूरे क्षेत्र के सामने है।
कनिका ने अपनी पढ़ाई इंदौर में रहकर की है

कनिका के नाना जी, प्रोफेसर जी. आर. सारण, जो विष्णु रजुरिया कॉलेज में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, ने भावुक होकर कहा कि उनका सपना था कि परिवार का कोई सदस्य इस मुकाम तक पहुंचे। उनकी नातिन कनिका ने वह सपना साकार कर पूरे परिवार को गौरवान्वित किया है।

कनिका की इस शानदार सफलता पर परिवारजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

कनिका बिश्नोई की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!