Uncategorized

*हरदा में शोक की लहर: वरिष्ठ अधिवक्ता उपेंद्र अग्रवाल का हृदयाघात से आकस्मिक निधन*

हरदा में शोक की लहर: वरिष्ठ अधिवक्ता उपेंद्र अग्रवाल का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

रिपोर्ट: यश पांडे

हरदा। जिला अधिवक्ता संघ हरदा के सम्माननीय सदस्य, हंसमुख एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी वरिष्ठ अधिवक्ता श्री उपेंद्र अग्रवाल जी का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो जाने से हरदा शहर में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद समाचार ने अधिवक्ता समुदाय सहित समूचे सामाजिक क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।

मूलतः हंडिया निवासी श्री अग्रवाल ने हरदा जिले में एक मेधावी, कर्मठ और ईमानदार अधिवक्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी। वे सदैव साथियों को प्रोत्साहित करने वाले, सकारात्मक सोच रखने वाले और सहयोग की भावना से परिपूर्ण व्यक्ति थे। उनके सहज, सरल और स्नेहिल स्वभाव के कारण वे सभी के प्रिय थे।

जिला अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। न्यायालय परिसर में शोक का वातावरण व्याप्त है और अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री अग्रवाल का निधन न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे हरदा जिले के लिए एक बड़ी क्षति है। उनका मधुर व्यवहार, मार्गदर्शन और आत्मीयता सदैव स्मरणीय रहेगी।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!