Uncategorized

*आशापुर–हरदा–इटावा फोरलेन की तैयारी तेज*….. ….*कमल पटेल की पहल से फोरलेन को रफ्तार, हरदा को मिलेगा विकास का नया कॉरिडोर*….. *पूर्व मंत्री कमल पटेल ने एमपीआरडीसी एमडी से की चर्चा*…. *(देखे वीडियो)*….. *एनएच जंक्शन बनेगा हरदा: फोरलेन परियोजना से खुलेगी तरक्की की राह*…… *दक्षिण-मध्य एमपी को जोड़ेगा नया फोरलेन कॉरिडोर, हरदा बनेगा कनेक्टिविटी का केंद्र*…… *हरदा के लिए बड़ी सौगात! आशापुर–छीपानेर–इटावा मार्ग होगा फोरलेन*….. *सड़क से समृद्धि तक: फोरलेन उन्नयन से बदलेगी हरदा की तस्वीर*….. *औद्योगिक विकास को पंख: हरदा में फोरलेन निर्माण की मांग तेज*…… *दुर्घटनाओं पर लगेगा ब्रेक, विकास को मिलेगी स्पीड फोरलेन की ओर हरदा*…

हरदा को मिलेगा फोरलेन का तोहफा कमल पटेल ने एमपीआरडीसी एमडी से की चर्चा

रिपोर्ट:यश पांडे

आज कमल पटेल ने मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) के मुख्य प्रबंधक (एमडी) श्री भरत यादव से मोबाइल पर चर्चा कर आशापुर–हरदा–छीपानेर–इटावा मार्ग को फोरलेन में उन्नयन हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

(देखे वीडियो)

 

हरदा जिला भौगोलिक एवं रणनीतिक दृष्टि से प्रदेश के मध्य भाग में एक महत्वपूर्ण संपर्क केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह National Highway 47 (नागपुर–इंदौर कॉरिडोर) पर स्थित होने के कारण यहां यातायात का घनत्व निरंतर बढ़ रहा है।

प्रगति पर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं

National Highway 146B (संदलपुर–इटावा–भेरूंदा–रेहटीओबेदुल्लागंज) का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

National Highway 347B (खंडवा–आशापुर–बैतूल) का कार्य भी तीव्र गति से संचालित है।

इन दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों के मध्य हरदा एक स्वाभाविक जंक्शन के रूप में स्थित है। यदि इटावा से छीपानेर–हरदा होते हुए आशापुर तक मार्ग को फोरलेन में विकसित किया जाता है, तो यह केवल सड़क परियोजना नहीं, बल्कि दक्षिण–मध्य मध्यप्रदेश के लिए एक रणनीतिक आर्थिक कॉरिडोर सिद्ध होगी।

 

संभावित प्रमुख लाभ

राज्य स्तरीय कनेक्टिविटी सुदृढ़ीकरण

हरदा का सीधा संपर्क भोपाल, इंदौर, नागपुर एवं जबलपुर से मजबूत होगा।

खरगोन होते हुए गुजरात से भी निर्बाध संपर्क स्थापित होगा।

औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक विकास

कृषि आधारित उद्योग, वेयरहाउसिंग एवं परिवहन क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी।

माल परिवहन की लागत एवं समय में कमी आएगी।

जन सुविधा एवं सड़क सुरक्षा

वर्तमान में उक्त मार्ग लगभग 5.5 मीटर चौड़ाई का है, जिससे बढ़ते यातायात के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

फोरलेन उन्नयन से सुरक्षित, तीव्र एवं सर्व-ऋतु आवागमन सुनिश्चित होगा।

क्षेत्रीय संतुलित विकास

आदिवासी एवं ग्रामीण अंचलों को मुख्य आर्थिक धारा से जोड़ने में सहायता मिलेगी।

स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

 

 

यह परियोजना केवल हरदा जिले ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मध्यप्रदेश के लिए दीर्घकालीन आर्थिक दृष्टि से अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकती है।

गौरतलब है कि डॉ. मोहन यादव ने 29 सितंबर 2025 को खिरकियां आगमन के दौरान हरदा से आशापुर भाग के नवनिर्माण की घोषणा की थी।

मार्ग के शीघ्र निर्माण की स्वीकृति हेतु नितिन गडकरी (केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री) एवं राकेश सिंह सहित संबंधित जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है।

यदि यह परियोजना स्वीकृत होकर धरातल पर उतरती है, तो हरदा क्षेत्र विकास की नई रफ्तार पकड़ सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!