मध्य प्रदेश

*सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री से भेंट कर किया आभार व्यक्त* *किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना किसानों के लिए है वरदान : सांसद दर्शन सिंह चौधरी*

 

 

 

सांसद ने मुख्यमंत्री से भेंट कर किया आभार व्यक्त

किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना किसानों के लिए है वरदान : सांसद दर्शन सिंह चौधरी 

रिपोर्टर :यश पांडे

नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुलाकात की। इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 11वीं किस्त किसानों के खाते में जमा करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का प्रदेश के किसानों की ओर से आभार व्यक्त किया।

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा जारी किसान सम्मान निधि के साथ मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत एमपी के 81 लाख से अधिक किसानों को 1626 करोड़ की राशि खाते में ट्रांसफर की है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति वर्ष 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। साथ ही कृषकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से भी 6 हजार रूपये प्रति वर्ष की सहायता मिल रही है। इस प्रकार किसानों को साल में 12 हजार रुपए प्राप्त हो रहे हैं। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत लाभार्थी किसानों के खाते में मध्य सरकार द्वारा भेजी गई रकम चालू वित्त वर्ष की तीसरी और योजना शरू होने के बाद अबतक की 11वीं किस्त जारी की है। इसके साथ ही लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त जारी की है। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना किसानों के लिए वरदान है। यह योजना प्रदेश के किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान कर रही है। प्रदेश के किसानों एवं महिलाओं की ओर से सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!