*ऐतिहासिक बजट से विकास को नई रफ्तार: दूरदर्शी नेतृत्व में आगे बढ़ता मध्य प्रदेश*….. *पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने राज्य सरकार के निर्णयो की सराहना की*… *(देखें वीडियो)* …… **समग्र और संतुलित विकास की मजबूत नींव: प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट*….. *किसान, युवा और उद्योग को संबल: विकासोन्मुख बजट से बदलेगा मध्य प्रदेश का भविष्य: कमल पटेल* …. *(देखें वीडियो )*






ऐतिहासिक एवं सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर: मध्य प्रदेश का दूरदर्शी बजट
रिपोर्ट:यश पांडे
देखें वीडियो
भोपाल।
पूर्व कृषि मंत्री किसान नेता कमल पटेल ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा, संतुलित और विकासोन्मुख बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट दूरदर्शी नेतृत्व, सूक्ष्म योजना और जनसंख्या के संतुलित विकास दृष्टिकोण का परिणाम है।
पूर्व मंत्री कमल पटेल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में तैयार यह बजट प्रदेश के समग्र हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के संतुलित विकास की स्पष्ट झलक दिखाई देती है।
उन्होंने विशेष रूप से कृषि, ग्रामीण विकास, अधोसंरचना, ऊर्जा, उद्योग और सामाजिक कल्याण के लिए किए गए प्रावधानों की सराहना करते हुए कहा कि ये व्यवस्थाएं प्रदेश को प्रगति के नए आयाम प्रदान करेंगी।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्राथमिकता
श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश की बड़ी आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है। राज्य सरकार ने किसानों, ग्रामीण अधोसंरचना और रोजगार सृजन को प्राथमिकता देकर “सबका साथ, सबका विकास” की भावना को साकार किया है। यह बजट अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का कार्य करेगा।
मजबूत अर्थव्यवस्था की रणनीति
उन्होंने कहा कि बजट में कृषि सुदृढ़ीकरण, ऊर्जा विस्तार, औद्योगिक निवेश और आधारभूत संरचना को मजबूत करने की स्पष्ट रणनीति दिखाई देती है। यह आने वाले वर्षों में प्रदेश की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) तथा प्रति व्यक्ति आय में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित करेगा।
पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने इस दूरदर्शी एवं संतुलित बजट के लिए मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का विशेष अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत यह बजट प्रदेश के समग्र, समावेशी और सतत विकास की मजबूत आधारशिला सिद्ध होगा।









