Uncategorized

*महिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक को लेकर हरदा पहुँचा प्रतिनिधिमंडल*….. *हरदा में महिला कांग्रेस की अहम बैठक, आगामी कार्यक्रमों की बनेगी रूपरेखा*

महिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक को लेकर हरदा पहुँचा प्रतिनिधिमंडल

रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा।
मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देशानुसार शुक्रवार 06 फरवरी 2026 को महिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल कार द्वारा हरदा पहुँचा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतिनिधिमंडल ने दोपहर 1 बजे नर्मदापुरम (इटारसी) से प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे हरदा आगमन होगा।
खिरकिया महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती रूपाली प्रदीप ठाकुर ने जानकारी दी है

इस कार्यक्रम मे महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेटिया उपस्थित रहेंगी सभी कार्यकर्ता पदाधिकारीयों से बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है

हरदा आगमन के पश्चात जिला कांग्रेस कार्यालय हरदा में महिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की होंगी बैठक में महिला कांग्रेस की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की जाएगी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तय रखी गई है।

बैठक उपरांत दोपहर 4 बजे प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी जिसमें महिला कांग्रेस की योजनाओं, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी मीडिया को दी जायेगी।

कार्यक्रम के अनुसार शाम 5 बजे हरदा से प्रस्थान कर प्रतिनिधिमंडल शाम 7 बजे भोपाल पहुंचेगी जहाँ रात्रि विश्राम भी करेंगे।

इस दौरान महिला कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेंगे। बैठक को संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!