Uncategorized

*बेमौसम बारिश ने तोड़ी किसानों की कमर, गेहूं-मक्का की फसलें बर्बाद*… *(देखे वीडियो)* …… *बेमौसम बारिश से गेहूं-मक्का को भारी नुकसान, सरपंच राहुल विश्नोई ने पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल को कराया अवगत*…. …. *कमल जी पटेल के प्रयासों से पूर्व में भी मिल चुका है फसल बीमा:राहुल विश्नोई बड़नगर सरपंच*….

 

बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान, सरपंच राहुल विश्नोई ने पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल को कराया अवगत

रिपोर्ट:यश पांडे

क्षेत्र में हुई बेमौसम बारिश से गेहूं, चना एवं मक्का की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ग्राम बड़नगर के सरपंच राहुल विश्नोई ने किसानों की इस गंभीर समस्या से पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल को अवगत कराया।

देखे वीडियो

 

राहुल विश्नोईने बताया कि ग्राम बड़नगर सहित भागपुरा, निमखेडा, खमलाय, सालावडी, हरपालिया, कालियाखेड़ी एवं आसपास के सभी गांवों में गेहूं की फसल में भारी क्षति हुई है। वहीं मक्का की फसल को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि पूर्व में भी किसानों की हर मुसीबत में कमल पटेल ने हमेशा साथ दिया है। पूर्व में आई प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी कमल पटेल किसानों को फसल बीमा एवं मुआवजा लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। किसानों को उम्मीद है कि इस बार भी वे शासन स्तर पर उचित मुआवजे एवं राहत दिलाने के लिए प्रयास करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!