*खिरकिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी बलवंत सिंह पटेल ग्राम हिवाला का दुखद निधन* …. *पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने जताया शोक*


खिरकिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी बलवंत सिंह पटेल के निधन पर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने जताया शोक
रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया।
भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता, खिरकिया जनपद पंचायत सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी जनपद पंचायत खिरकिया श्री बलवंत सिंह पटेल हीवाला के असमय निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय बलवंत सिंह पटेल एक समर्पित, ओर भाजपा निष्ठावान कार्यकर्ता थे।
पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने माँ नर्मदा से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
उन्होंने परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
उल्लेखनीय है बलवंत पटेल ग्राम हिवाला के उन्नत कृषक थे उनकी पहचान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और समाज सेवी के रूप में थी जैसे ही उनके निधन की खबर आई समस्त किसानी समाज में शोक व्याप्त हो गया बड़ी संख्या में लोगों सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित की




