धर्ममध्य प्रदेश

*गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया गुरु गोविन्द सिंह जी का प्रकाश पर्व*….. *खिरकिया नगर के मुख्यमार्गों से निकली भव्य प्रभात फेरी* *(देखे वीडियो)*




गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया गुरु गोविन्द सिंह जी का प्रकाश पर्व

रिपोर्ट:यश पांडे

भव्य प्रभात फेरी निकाली
देखे वीडियो

खिरकिया।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा सिख धर्म के दसवें गुरु, साहिब-ए-कमाल श्री गुरु गोविन्द सिंह जी का पावन प्रकाश पर्व अत्यंत श्रद्धा, उल्लास एवं धार्मिक भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शनिवार 27 दिसंबर को प्रातः 8 बजे गुरुद्वारे से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

प्रभात फेरी के दौरान “वाहो वाहो गोविन्द सिंह आपे गुरु चेला”, “जो लरे दीन के हेत सूरा सोई”, “नासुरो मंसूर गुरु गोविन्द सिंह”, “दसवें गुरु दी खुशियां जो लेनिया ने, खंडे वाला अमृत पी” जैसे शबदों व जयघोषों के साथ गुरु गोविन्द सिंह जी की महिमा, उनके त्याग, बलिदान तथा धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के संदेश का गुणगान किया गया।

प्रभात फेरी नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मंडी गेट पहुंची तथा पुनः गुरुद्वारा साहिब लौटकर संपन्न हुई। इस अवसर पर विगत सप्ताह से चल रहे श्री सहज पाठ साहिब जी की भी विधिवत समाप्ति हुई। ज्ञानी मोहकम सिंह जी द्वारा शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया गया।

कार्यक्रम के दौरान समाज में विभिन्न सेवा प्रकल्पों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सरदार बंटी सचदेवा, सच कीरत भाटिया, राजा सलूजा, परमीत सलूजा, रमनदीप दुआ, कुलदीप सिंह सहित अन्य सेवाभावी सदस्यों को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसके पश्चात गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने पूर्ण श्रद्धा एवं समानता की भावना के साथ लंगर छका।

गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार हरभजन सिंह भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि 8 से 10 बजे तक बाल कवि दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने गुरु गोविन्द सिंह जी के जीवन एवं उनके साहिबजादों के बलिदान पर आधारित कविताओं के माध्यम से नमन किया। सभी प्रतिभागी बच्चों को गुरु सिंह सभा की ओर से पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!