मध्य प्रदेश

*इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन का पूजन कर सांसद ने किया धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ*…. *किसानों ने हल भेंट कर किया सांसद का स्वागत*

इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन का पूजन कर सांसद ने किया धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ

किसानों ने हल भेंट कर किया सांसद का स्वागत

रिपोर्ट:यश पांडे

बनखेड़ी नजदीकी ग्राम चांदौन में धान खरीदी केन्द्रों का शुभारंभ किया गया। कृषिक सेवा सहकारी समिति द्वारा एमपीईबी ग्राउंड में धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया गया। धान खरीदी केन्द्रों का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर किसान संगठनों के पदाधिकारीयों एवं किसानों ने प्राकृतिक कृषि संवर्धन विधेयक, 2025 को लेकर लोक सभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी को हल भेंट कर आभार व्यक्त किया।

सांसद ने धान खरीदी केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन का पूजन कर खरीदी केंद्र की शुरुआत की। उन्होंने कहा हमारी सरकार में किसानों के धान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और उन्हें अपने परिश्रम का उचित मूल्य भी दिया जाएगा। सहकारी समिति के कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में सुदृढ़ व्यवस्था हो और किसानों को कोई परेशानी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें। समिति के प्रबंधक ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इस दौरान संत बालक दास जैविक कृषिक उमेद सिंह पटेल भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान सदस्य एवं जिला विकास समिति सदस्य नीतिराज सिंह पटेल जिला विकास समिति सदस्य सरोवर पटेल समिति प्रबंधक मयंक सिंह तोमर खरीदी केंद्र के प्रभारी मुन्नालाल वर्मा किसान संगठनों से जीतेन्द्र भार्गव सुरेंद्र चौधरी दिनेश श्रीवास्तव परसोत्तम पटेल सहित किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!