धर्म

*खिरकिया चतुर्मास सम्पन्न, जैन साध्वियों का ग्राम चारखेड़ा में भव्य मंगल प्रवेश* ….

खिरकिया चतुर्मास सम्पन्न, जैन साध्वियों का ग्राम चारखेड़ा में भव्य मंगल प्रवेश ….

रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया में सम्पन्न हुए “जीवन परिवर्तन महोत्सव – चतुर्मास 2025” के पश्चात
आचार्य भगवन 1008 श्री रामलालजी म.सा. एवं उपाध्याय प्रवर श्रद्धेय श्री राजेश मुनि जी म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी
शासन दीपिका साध्वी श्री प्रज्ञा श्री जी म.सा., साध्वी श्री प्रेक्षा श्री जी म.सा., साध्वी श्री प्रणति श्री जी म.सा. (खिरकिया–छीपाबड़ ग्राम की बेटी) एवं साध्वी श्री प्रशस्ति श्री जी म.सा. ठाणा-4 का आज ग्रामनुग्राम विचरण करते हुए ग्राम चारखेड़ा में मंगल प्रवेश हुआ।

दिनांक 23 नवंबर 2025, रविवार को साध्वीजीयों ने हरदा से प्रातः 7 बजे लगभग 10 किमी का विहार कर बसंत गुर्जर निवास, ग्राम चारखेड़ा में सुखसाता पूर्वक विराजना की।
सोमवार प्रातः 7 बजे टिमरनी की ओर विहार संभावित है, जिसके बाद सिवनी–मालवा दिशा में विहार रहेगा।

विहार सेवा—अनमोल सेवा का लाभ लेने वालों में
सुगन भंडारी, राजकुमार रांका, आशीष समदड़िया, आदेश विनायक्या, सुमित भंडारी, अमन समदड़िया,
इंदौर संघ के दिलीप गोठी, श्वेता गोठी,
तथा टिमरनी जैन समाज के जय मेहता, अभय जैन, सौरभ जैन, यश जैन, गौरव जैन, गर्वित जैन सहित अनेक गुरुभक्त सम्मिलित रहे।

हरदा, खिरकिया एवं सिवनी मालवा के अन्य श्रद्धालुओं ने भी साध्वीजीयों के दर्शन-सानिध्य का पुण्य लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर बसंत गुर्जर परिवार की सेवा भावना विशेष रूप से सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!